India News (इंडिया न्यूज), Panch Kamal Panchkula : भारतीय जनता पार्टी 6 दिसंबर को अपना स्थापना दिवस मना रही है। इसी दिन भाजपा का प्रदेश कार्यालय भी मंगल कमल रोहतक से पंच कमल पंचकूला में शिफ्ट हो जाएगा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने कहा कि भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रैल को ‘‘पंच कमल’’ कार्यालय भाजपा का मुख्यालय होगा। पूनिया ने कहा कि 6 अप्रैल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली समेत तमाम बड़े नेता पार्टी उपस्थित रहेंगे। Panch Kamal Panchkula

कुमारी सैलजा ने सरकार पर साधा निशाना, कहा – सरकार की नज़र लोगों की जेब पर, टोल टैक्स, बिजली दरें बढ़ाई..अब वसूला जाएगा ‘गार्बेज कलेक्शन चार्ज’

  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली समेत वरिष्ठ नेता रहेंगे उपस्थित
  • हरियाणा के 20 हजार 629 बूथों पर धूमधाम से मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस : सुरेंद्र पूनिया

Panch Kamal Panchkula : इससे पहले चंडीगढ़ में ही भाजपा का प्रदेश कार्यालय था

प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि डा. मंगल सेन के निधन के बाद भाजपा के प्रदेश कार्यालय की शुरूआत रोहतक से हुई थी। इससे पहले चंडीगढ़ में ही भाजपा का प्रदेश कार्यालय था। अब संगठन ने पंचकूला स्थित पंचकमल कार्यालय को प्रदेश कार्यालय के रूप में बदलने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल से पंचकमल कार्यालय से ही पार्टी की प्रदेश स्तरीय प्रशासनिक गतिविधियां चलेंगी। Panch Kamal Panchkula

मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने विवाह शगुन योजना के चेक किए वितरित, कहा – पात्रों को उठाना चाहिए प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ

Panch Kamal Panchkula : हरियाणा में 20 हजार 629 बूथ

सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि भाजपा के स्थापना दिवस को पार्टी हरियाणा में धूमधाम से मनाएगी। पार्टी ने 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 20 हजार 629 बूथ हैं और हर बूथ पर कार्यक्रम होंगे। बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में सभी बूथों पर सक्रिय सदस्यों के सम्मेलन भी होंगे।

समीक्षा बैठक में अधिकारियों पर सख्त हुए मंत्री अरविंद शर्मा, बोले – लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बेहतर तालमेल और जनता की सुनवाई को प्राथमिकता दें