India News (इंडिया न्यूज़), Manohar Lal Khattar: हरियाणा में जोरो शोरों से महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। केवल हरियाणा में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में आज महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जा रहा है। ऐसे में महाशिवरात्रि के पर्व पर करनाल में शोभा यात्रा में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने डमरू बजाया। इतना ही नहीं बल्कि मनोहर लाल खट्टर त्रिशूल को घुमाते हुए भी नजर आए। इस दौरान मनोहर लाल खट्टर मोदी , मनोहर , नायब गाने पर हाथ हिलाकर थिरकते हुए भी नजर आए।
- भोले बाबा के रंग में रंगे मनोहर लाल खट्टर
- सिंगार पहुंचे गौरव गौतम
भोले बाबा के रंग में रंगे मनोहर लाल खट्टर
इस दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लोगों का आभार भी जताया। इतना ही नहीं, महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में सदर बाजार से शोभा यात्रा के निकलने के दौरान मनोहर लाल ने भोले बाबा के जयकारे। वहीँ करनाल पहुँचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल महाशिवरात्रि के पर्व पर श्री रघुनाथ मंदिर में भगवान शिव के शिवलिंग पर जल अभिषेक किया। इस दौरान वो शोभायात्रा में भी शामिल हुए। इस दौरान विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण समेत भाजपा के विधायक भी मौजूद रहे।
‘दोषी राजनेताओं पर आजीवन प्रतिबंध कठोर, 6 साल काफी हैं,’ केंद्र सरकार की सुप्रीम कोर्ट में दलील
सिंगार पहुंचे गौरव गौतम
महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम और निकाय मंत्री विपुल गोयल सिंगार गांव के प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक करने पहुँचे। मंत्रियों ने भक्ति भाव से भगवान शिव का जलाभिषेक किया और पूजा अर्चना की। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा के नूंह जिले के गांव सिंगार स्थित श्री श्रंगेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास भी महाभारत कालीन से है। जो मुगल काल में मंदिर को तो ध्वस्त कर दिया गया था लेकिन इस मंदिर के शिवलिंग को मुगल आक्रमणकारी ध्वस्त नहीं कर पाए। जो अब तक बना रहा है।
Pak Terrorist Attack on Indian Army: जम्मू-कश्मीर में सेना की गाड़ी पर पाक आतंकियों का हमला