India News (इंडिया न्यूज), Mewat Rape News : हरियाणा के नूंह जिले में दो अलग-अलग रेप के मामले सामने आये है। एक मामले जहां ढाई वर्षीय एक बच्ची के साथ एक 15 साल के किशोर ने रेप किया गया है। वहीं एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ एक व्यक्ति द्वारा उनके घर में घुसकर रेप किये जाने का मामला सामने आया है। संबंधित थाना पुलिस ने दोनों अलग-अलग मामलों में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Mewat Rape News
Mewat Rape News : सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया
जानकारी मुताबिक रोजका में थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में एक ढाई साल की बच्ची को 15 साल एक पडोसी किशोर बहला फुसला कर उसे मिठाई दिलाने के बहाने सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची बेहोश हो गई तो आरोपी बच्ची को खून में लथपथ हालत में वहीं छोड़ फरार हो गया। जब घरवालों को बच्ची के घर पर नहीं मिली तो चिंता हुई और बच्ची को ढूंढना शुरू कर दिया।
Mewat Rape News : बच्ची बेहोश अवस्था में खून से लथपथ अवस्था में जंगलों में मिली
जाँच-पड़ताल के बाद पता चला की बच्ची को एक युवक द्वारा जंगलों में ले जाया गया था। जिसको किसी ने देख लिया था। जैसे ही जंगलों में जाकर बच्ची को ढूंढा गया तो वहां पर ढाई साल की बच्ची बेहोश अवस्था में खून से लथपथ अवस्था में जंगलों में मिली। जिसको लेकर परिजन पुलिस के पास पहुंचे और बच्ची का प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। Mewat Rape News
किशोरी के साथ जबरदस्ती रेप
वहीं दूसरे मामले में नूंह शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में एक नाबालिग किशोरी (15) रात के समय अपने घर पर सो रही थी, तभी उसका पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति रात के समय में उसके घर पर आया और उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। किशोरी ने इसके बारे में अपने परिजनों को बताया तो परिजनों ने नूंह महिला थाना पहुंचकर इस मामले की शिकायती की, जिस पर महिला थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Mewat Rape News