India News (इंडिया न्यूज), Minister Anil Vij : महानगरों की तर्ज पर अम्बाला में भी लोकल बस सेवा को पूरी तरह से वातानुकूलित ई-बस सेवा में बदलने की ओर कदम बढ़ाते हुए अम्बाला में जल्द ही पांच नई वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों (ई-बस) को लोकल बस रुट पर शामिल कर संचालित किया जाएगा जिनको मिलाकर अब अंबाला में कुल 10 इलेक्ट्रिक बसें लोकल रूट पर यात्रियों को अपनी सेवाएं देंगी तथा भविष्य में जल्द ही अन्य इलेक्ट्रिक बसों को शामिल जाएगा। Minister Anil Vij

Minister Anil Vij : छह से सात अन्य इलेक्ट्रिक बसों को लोकल रूट पर संचालित किया जाएगा

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि पांच नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल होने से अब लोकल रूट पर कुल दस बसों को संचालित किया जा रहा है और आने वाले समय में छह से सात अन्य इलेक्ट्रिक बसों को लोकल रूट पर संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसें पर्यावरण अनुकूल होने के साथ-साथ वातानुकूलित होती है। Minister Anil Vij

विज के प्रयासों से लगभग 25 वर्ष बाद पुनः प्रारंभ की गई लोकल बस सेवा, अम्बाला वासियों को मिल रहा भरपूर लाभ

परिवहन मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला में लोकल बस सेवा को लगभग 25 वर्षों बाद पुनः प्रारंभ किया जा सका है। पहले अम्बाला सिटी व अंबाला छावनी के मध्य नियमित बस सेवा थी, मगर इसे बंद कर दिया गया था। लेकिन गत वर्ष परिवहन मंत्री बनते ही श्री अनिल विज ने लोकल बस सेवा को पुनः शुरू कराया जिसका आज अंबाला के निवासियों को भरपूर लाभ मिल रहा है। गौरतलब है कि हरियाणा में परिवहन सेवा को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 650 बसों की सौगात दी जा रही है जिनमें से 150 बसें वातानुकूलित होंगी। Minister Anil Vij

Minister Anil Vij

इन रूटों पर चल रही लोकल बस सेवा

परिवहन मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी से अंबाला शहर के बीच कई रुटों पर लोकल बस सेवा इस समय चल रही है जिसका जनता को लाभ मिल रहा है। इसमें अम्बाला छावनी कलरहेड़ी से डिफेंस कालोनी, टुंडला, तोपखाना परेड, इंदिरा चौक, छावनी बस स्टैंड से सिटी की ओर बस सेवा चल रही है।

इसके अलावा बोह से बब्याल, टांगरी बांध रोड, महेशनगर, सुभाष पार्क, इंदिरा चौक व बस स्टैंड से सिटी रुट पर बस सेवा है। इसी प्रकार से शाहपुर, मच्छौंडा से विद्यानगर, नन्हेड़ा, सुभाष पार्क, बस स्टैंड होते हुए सिटी की ओर बस सेवा चल रही है। वहीं, लोकल बस सेवा को अब साहा से भी जोड़ा गया है। हजारों यात्री प्रतिदिन बस सेवा का लाभ उठा रहे हैं। Minister Anil Vij

यात्रियों के लिए जल्द बनाए जाएंगे बस क्यू शेल्टर

लोकल बस सेवा का लाभ अधिक से अधिक यात्रियों को मुहैया कराने के लिए परिवहन मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी में 27 बस क्यू शेल्टर भी बनाए जा रहे हैं। इनको बनाने के लिए स्थान चयनित किए गए हैं। इनके बनने से यात्रियों को बसों का इंतजार करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। आधुनिक क्यू शेल्टर में बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ लाइट व पंखे की व्यवस्था भी होगी। Minister Anil Vij

हरियाणा एस.सी.आयोग ने रिफाइनरी प्रबंधन व डीसी पानीपत को 1 सप्ताह के भीतर रिपोर्ट भेजने के दिए निर्देश, जानें क्या है मामला