India News (इंडिया न्यूज), Minister Krishan Kumar Bedi : भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की जनता को शिक्षा, चिकित्सा और सुरक्षा देकर जो कार्य किया है, निश्चित रूप से उसी का परिणाम है कि आज हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। उक्त बातें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने ब्राह्मण समाज के शहरी अध्यक्ष पवन कौशिक समालखा के द्वारा आयोजित करवाए गए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश के हितों के लिए किसी से कोई भी समझौता नहीं है। Minister Krishan Kumar Bedi

सोनीपत में हथियारों की खेप के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, पंजाब जेल में बंद ‘गैंगस्टर’ के इशारे पर करते थे हथियारों की सप्लाई का काम

  • पहले बुजुर्गों को पेंशन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे, अब सरकारी दफ्तर बुजुर्गों की पेंशन बनवाने के लिए बुजुर्गों के पास जाते
  • भाजपा स्पष्ट और साफ नीति से बात करती है तो कांग्रेस स्वार्थ और छल कपट की राजनीति को लेकर बात करती है
  • नायब सिंह सैनी सरकार ने इतने अच्छे काम किए कि तीसरी बार प्रदेश की जनता ने टकाटक करके लगाई मोहर

Minister Krishan Kumar Bedi : अब पेंशन लेने वाले लोगों को कोई परेशानी नहीं होती

उन्होंने यह भी कहा कि नायब सिंह सैनी सरकार ने जिस तरह से प्रदेश का चहुमुखी विकास करने का काम किया है, इस पर जनता ने भी अपनी मोहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में करीब 30 लाख ऐसे लोग हैं जिनको सुरक्षित पेंशन देने का काम प्रदेश की सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने से पहले बुजुर्ग, अपंगों, बेसहारा और अन्य पेंशन लेने वाले लोगों को पेंशन बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों और बैंकों के चक्कर काटने पड़ते थे।

इतना ही नहीं कुछ लोग ऐसी किस्म के भी थे, जो दलाली करते थे, बुजुर्गों की पेंशन खाने का काम करते थे, लेकिन भाजपा सरकार ने आने के बाद सभी पेंशनधारी की पेंशन बैंकों के खाते से अटैच कर दी और अब पेंशन लेने वाले लोगों को कोई परेशानी नहीं होती।

इस सरकार ने बिचौलियों को खत्म करने का काम किया

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में पेंशन बनवाने के लिए हमारे बुजुर्ग, माताएं, बहने और विधवा सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटती रहती थी, लेकिन उनकी पेंशन नहीं बनती थी। मंत्री बेदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने एक ऐसा पोर्टल बनवा दिया कि जिन बुजुर्गों की उम्र 60 साल से ऊपर हो जाती है वह पोर्टल अपने आप उसकी पेंशन उठा लेता हैं, इतना ही नहीं कृष्ण कुमार बेदी ने यह भी कहा कि पहले पेंशन बनवाने के लिए लोग सरकारी दफ्तरों में जाते थे, अब दफ्तर पेंशन बनवाने के लिए लोगों के पास जाते हैं, कुल मिलाकर इस सरकार ने बिचौलियों को खत्म करने का काम किया है। Minister Krishan Kumar Bedi

Minister Krishan Kumar Bedi : किसी भी तरह से कोई जाति गत भेदभाव नहीं किया गया

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की भलाई के लिए नायब सिंह सैनी सरकार ने 180000 से कम आय वाले लोगों के आयुष्मान बिना किसी खर्चे के बनाने का काम किया है, जिससे लोग लाभ उठा रहे हैं, इसके अलावा उन्होंने चिरायु कार्ड का भी जिक्र किया और उन्होंने प्रदेश में हैप्पी कार्ड बनाने को लेकर भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया।

इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि परिवार में अगर कोई विद्यार्थी है तो विद्यार्थियों के लिए तो हैप्पी कार्ड बना ही रहे हैं, लेकिन परिवार में जो मुखिया है उसका भी हैप्पी कार्ड बनाने की योजना है और वह प्रतिवर्ष 1000 किलोमीटर यात्रा कर सकता है। उन्होंने कहा कि जितने भी नायब सिंह सैनी सरकार ने विकास कार्य किए हैं, उनमें किसी भी तरह से कोई जाति गत भेदभाव नहीं किया गया, यानी सभी जातियों और 36 बिरादरी के लिए काम किया गया। Minister Krishan Kumar Bedi

Minister Krishan Kumar Bedi : हरियाणा प्रदेश से अब कांग्रेस का पूरी तरह से सफाया हो चुका

उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने आप में दावा ठोकते थे कि हमने 100–100 वर्ग गज के प्लाट लोगों को देने का काम किया, लेकिन यह भाषणों में ही थे, अगर धरातल पर प्लाट देने का काम किया तो वह भाजपा की नायब सिंह सैनी सरकार ने देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश से अब कांग्रेस का पूरी तरह से सफाया हो चुका है।

इससे पहले पवन शर्मा सतीश शर्मा व अन्य लोगों ने फूलमाला से उनका जोरदार स्वागत किया और उन्हें एक स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश शर्मा डाहर, इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रधान श्रीनिवास तायल, पार्षद पति विपिन छाबड़ा, संदीप शर्मा मनाना, विकास शर्मा, अंकुश गुप्ता, नंदलाल शर्मा, पवन शर्मा भापरा, आनंद प्रकाश आर्य, बलबीर शर्मा व अन्य काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। Minister Krishan Kumar Bedi