India News (इंडिया न्यूज), Minister Krishan Lal Panwar : हरियाणा के पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विकास नीतियों की सराहना की। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री सैनी के नेतृत्व में विकास का स्पष्ट खाका तैयार किया गया है, जिससे हरियाणा निरंतर उन्नति के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के बलबूते चलने वाला संगठन है जहां उन्हें पूरा सम्मान मिलता है।

Minister Krishan Lal Panwar : विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं

पिछले 10 वर्षों में समानता के आधार पर हर क्षेत्र में विकास कार्य हुए हैं, और यह प्रक्रिया भविष्य में भी जारी रहेगी। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिए गए निर्णयों को उन्होंने ऐतिहासिक और जनसेवा को समर्पित बताया। मंत्री पंवार सोमवार को रोहतक से पानीपत जाते समय एक निजी कार्यक्रम में समालखा में प्रेस को सम्बोधित कर रहे थे। वहीं इस मौके पर विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, और प्रधानमंत्री की बढ़ती लोकप्रियता से वे बौखलाए हुए हैं। Minister Krishan Lal Panwar

पत्नी की मौत के गम में इस कदर टूटा पति, बनाया सुसाइड का प्लान, उससे पहले बच्चों के साथ किया कुछ ऐसा कि जानकर ‘कांप जाएगी रूह’