India News (इंडिया न्यूज़), Minister Krishna Bedi : महिलाओं को शिक्षित करने से हम पीढ़ियों को शिक्षित करते है और इससे एक न्याय संगत समाज का निर्माण भी होता है। समाज की प्रगति के लिए महिलाओं का शिक्षित होना अत्यंत जरूरी है, एक महिला शिक्षित होने से पूरा परिवार शिक्षित भी होता है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है।

Minister Krishna Bedi : पुस्तकालय का उद्घाटन किया

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनेक विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं भी बनाई जा रही है। यह विचार हरियाणा के सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने शनिवार को एलआईसी रोड़ स्थित भगवान वाल्मीकि भवन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं भगवान वाल्मीकि विधा केन्द्र पुस्तकालय के शुभारम्भ अवसर पर होली मिलन समारोह में आमजन को सम्बोन्धित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने इस अवसर पर भगवान वाल्मीकि विद्या केन्द्र पुस्तकालय का उद्घाटन भी किया।

शिक्षा शेरनी का वह दूध है जो….

उन्होंने कहा कि इस पुस्तकालय के बनने से युवाओं को रोजगार प्राप्त होंगे और उनका भविष्य भी उज्जवल होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना ही नहीं बल्कि चरित्र निर्माण और आत्मज्ञान प्राप्त करना है और शिक्षा शेरनी का वह दूध है जो युवा जीवन में पिएगा वहीं अपने देश एवं प्रदेश के निर्माण में अहम भूमिका अदा करने का काम करेगा।

  • महिलाओं को शिक्षित करने से हम पीढ़ियों को शिक्षित करते है और इससे एक न्यायसंगत समाज का होता है निर्माण
  • समाज की प्रगति के लिए महिलाओं का शिक्षित करना जरूरी, एक महिला से पूरा परिवार होता है शिक्षित
  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में महिलाओं को दिया गाया 33 प्रतिशत आरक्षण
  • केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं का उत्थान करने के लिए चलाई जा रही है विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं : कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी

5 लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य निर्धारित

कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने जनसभा में उपस्थित आमजन को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं होली के त्यौहार की शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 5 लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है अब तक दो लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया गया है।

हर घर गृहिणी योजना के तहत महिलाओं को 500 रूपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को शिक्षित करने के लिए 30 महाविद्यालय खोले गए है और 38 महिला पुलिस थाने भी खोले गए है जिसमें अधिक्तर स्टाफ महिलाओं का लगाया गया है।

ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण देकर उन्हें मुफ्त ड्रोन वितिरत किए

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा से ही बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरूआत की थी, उसी अभियान के अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा बेटियों को शिक्षित बनाया जा रहा है और हमारी बेटियां अब खेलों में भी पुरूषों से ज्यादा गोल्ड मैडल लाकर देश एवं प्रदेश को भी गौरवान्वित करने का काम कर रही है।

प्रदेश सरकार द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ड्रोन दीदी योजना महिलाओं के आर्थिक और तकनीकी सशक्तिकरण का माध्यम बनी है, सरकार द्वारा नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत महिलाओं को ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण देकर उन्हें मुफ्त ड्रोन वितिरत किए है।

कैबिनेट मंत्री को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया

उन्होंने युवा जन जागृति संगठन द्वारा किए गए इस कार्यक्रम की सराहना भी की और कहा कि इस तरह के जो संगठन अच्छी सोच रखते है वे प्रदेश एवं देश के राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाने का भी काम करते है।

उन्होंने कहा कि नरवाना विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, स्वच्छ पेयजल जैसी समस्याओं को जल्द दूर करने का काम किया जाएगा और नरवाना विधानसभा क्षेत्र को भी अग्रणी पंक्ति रखने का काम किया जाएगा। इस अवसर युवा जन जागृति संगठन द्वारा कैबिनेट मंत्री को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया और ढोल- नगाड़ों के साथ मंत्री के आगमन पर स्वागत किया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृति प्रस्तुतियां भी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुमित हमीरगढ़ ने की।

शिवा चौधरी के गानों पर झूम उठे युवा, शिवा ने जब गाया -जी तो मेरा इसा करे, हाय… आगे की लाइनें युवाओं ने की पूरी 

हरियाणा के अब इस जिले में भी किसान उतरे सड़कों पर, सरकार से करने लगे ये मांग, दे डाली चेतावनी