India News (इंडिया न्यूज), Minister Krishna Bedi : आज भाजपा कार्यालय चरखी दादरी में भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा स्तरीय ‘संकल्प से सिद्धि तक’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, सांसद धर्मवीर सिंह, माननीय विधायकगण, पार्टी पदाधिकारी व वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में राष्ट्र की पिछले 11 साल में उपलब्धियों पर विचार चर्चा हुई, प्रधानमंत्री का ‘संकल्प से सिद्धि तक’ की तपस्या में खुद को खपा देने के लिए राष्ट्र कृतज्ञ है। Minister Krishna Bedi
Minister Krishna Bedi : भाजपा अपनी पार्टी के नेताओं से लेकर पदाधिकारी तक स्पेशल ट्रेनिंग देते हुए विशेष गुर सिखा रही
चरखी दादरी में भाजपा के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने राहुल गांधी और हरियाणा कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मुलाकात की और इसके साथ ही संगठन को लेकर चर्चा की।
मंत्री ने कहा कि भाजपा अपनी पार्टी के नेताओं से लेकर पदाधिकारी तक स्पेशल ट्रेनिंग देते हुए विशेष गुर सिखा रही है। प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर के नेता व पदाधिकारी ट्रेनिंग दे रहे हैं। लोकसभा स्तर से शुरूआत हुई है और बूथ स्तर पर पदाधिकारियों को सशक्त बनाएंगे। Minister Krishna Bedi
Minister Krishna Bedi : राहुल गांधी को कांग्रेस के नेता ही सीरियस नहीं लेते तो कार्यकर्ता कैसे जुड़ेंगे
इसके बाद मीडिया से रूबरू होते हुए और कुछ सवालों के जवाब देते हुए मंत्री बेदी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तंज कसे। मंत्री बेदी ने कहा पीएम मोदी पर टिप्पणी करने वाले राहुल गांधी पर तो खुद की ही दिनभर कई तरह की टिप्पणियां होती रहती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कैसे नेता हैं, जिनकी कांग्रेसी ही नहीं सुन रहे। राहुल गांधी को कांग्रेस के नेता ही सीरियस नहीं लेते तो कार्यकर्ता कैसे जुड़ेंगे।
प्रदेशाध्यक्ष को नहीं पता उनकी क्या जिम्मेदारियां हैं
मंत्री बेदी ने कहा कि वे कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष की गैर जिम्मेदार की भूमिका निभा रहे हैं। उनकी कारगुजारियां की वजह से ही आज कांग्रेस को आसमां से धरातल पर आ पहुंची है। कृष्ण बेदी ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा कि प्रदेशाध्यक्ष को नहीं पता उनकी क्या जिम्मेदारियां हैं। हरियाणा में कांग्रेस का संगठन ही नहीं, कांग्रेस के दिन लद चुके। Minister Krishna Bedi