India News (इंडिया न्यूज), Minister Krishna Kumar Bedi : कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को देश को झकझोरने वाले दर्दनाक दुर्घटना बताया। उन्होंने कहा कि यह विमान हादसा बहुत की पीड़ादायक है और जिन परिवारों ने अपने परिजन खोए हैं, उनकी क्षतिपूर्ति असंभावी है।

कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने शुक्रवार को स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मृत जनों के प्रति अपना शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। अपने शोक संदेश में बेदी ने कहा कि होनी को कोई टाल नहीं सकता, लेकिन इससे जो पीड़ित और व्यथित होते हैं, उन्हें दुख की इस घड़ी में हमें सांत्वना देने की कोशिश करनी चाहिए। Minister Krishna Kumar Bedi

Minister Krishna Kumar Bedi : देश का नेतृत्व अपनी जनता के प्रति पूर्णतः संवेदनशील

उन्होंने कहा कि देश का नेतृत्व अपनी जनता के प्रति पूर्णतः संवेदनशील है और किसी भी प्रकार की मानवीय तथा प्राकृतिक त्रासदी में पीड़ित लोगों के साथ खड़ा रहने की काबिलियत रखता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं घटना स्थल पर पहुंचे हैं और गृह मंत्री अमित शाह तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री के साथ लगातार संपर्क कर हर पल की जानकारी ले रहे हैं। हादसे के तुरंत बाद बचाव एवं राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। कैबिनेट मंत्री ने देश में हुई बड़ी दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि एयर इंडिया के दुर्घटनाग्रस्त हवाई जहाज में सवार 241 लोगों की जान गई है।

देश ने काबिल एवं कार्यकुशल 7 डॉक्टरों को भी खोया

इसके अलावा विमान हादसे की वजह से देश ने काबिल एवं कार्यकुशल 7 डॉक्टरों को भी खोया है। दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र में भी करीब 50 से ज्यादा लोगों की जान गई है। जिससे देश में शोक की लहर है। इस दुर्घटना ने देश को झकझोर दिया है। उन्होंने कहा कि मेरा मन बहुत ज्यादा द्रवित और पीड़ित है। देश की सरकार व जनता दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ है। वे भी व्यक्तिगत रूप से आहत भावना के साथ परमात्मा से पीड़ित परिजनों को इस गहरे दुख से उभरने की शक्ति देने तथा पावन मृत आत्माओं को अपने श्री चरणों में जगह देने की विनती करते हैं। Minister Krishna Kumar Bedi

‘शायराना अंदाज’ में दिखे ऊर्जा मंत्री अनिल विज, शायरी ने दिल को छुआ- “ए अजर आखिर तुझको आना है एक दिन, काम करते-करते आएगी तो एहसान होगा”