India News (इंडिया न्यूज), Minister Krishna Lal Panwar : हरियाणा के पंचायत और खनन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने शुक्रवार को जिला सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर क्षेत्र में सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति जानी व आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीआरओ कनब लाकड़ा ने सचिवालय पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री का बुके देखकर स्वागत किया। Minister Krishna Lal Panwar

  • प्रदेश में हर वर्ग की समृद्धि और खुशहाली के लिए सरकार कर रही विकास कार्य: कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार
  • मनरेगा के तहत खेतों के रास्तों को किया जा रहा पक्का
  • कैबिनेट मंत्री ने उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया और अन्य विभागो के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Minister Krishna Lal Panwar : समय निकाल कर निरीक्षण भी करें

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में विकास को प्राथमिकता देकर तेजी से विकास कार्य कर रही है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में समानता पूर्वक विकास कार्य कराए जा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अधिकारी जहां-जहां विकास कार्य हो रहे हैं उन स्थानों का समय निकाल कर निरीक्षण भी करें और कार्य में और तेजी लाने का प्रयास करें।

उपायुक्त ने मंत्री को आश्वस्त किया कि सभी विकास कार्य निश्चित समय अवधि में पूर्ण किए जाएंगे

उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार को आश्वस्त किया कि सभी विकास कार्य निश्चित समय अवधि में पूर्ण किए जाएंगे। जिन – जिन विभागों के अंतर्गत ये विकास कार्य आते हैं उन विभागों के अधिकारियों को इन विकास कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए है। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल ने बताया खंड मडलौडा में मनरेगा के तहत खेतों के रास्ते पक्के करने का कार्य किया जा रहा है। कुल 24 रास्तों में ज्यादातर का कार्य पूर्ण हो चुका है।

Minister Krishna Lal Panwar : कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों से खेत खलियान योजना की प्रगति की जानकारी भी ली

इसराना खंड के खेत के कुल 20 रास्तों को बनाने का तेजी से किया जा रहा है। इसमें कुछ का कार्य बचता है जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों से खेत खलियान योजना की प्रगति की जानकारी भी ली। इस मौके पर उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर दहिया, सीईओ डॉक्टर किरण के अलावा कार्यक्रम अधिकारी रणसिंह वर्मा के अलावा कई अन्य विभागो के अधिकारी मौजूद रहे। Minister Krishna Lal Panwar

पीएम मोदी को लेकर भगवंत मान द्वारा दिए गए बयान पर भड़के अनिल विज, बोले – ‘मान साहब’ को मनोचिकित्सक से अपनी जांच करवानी चाहिए, सुरजेवाला को भी लिया आड़े हाथ