India News (इंडिया न्यूज), Minister Mahipal Dhanda : हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल सिंह ढांडा भिवानी में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के लिए पहुंचे। यहां पहुंचने पर बवानी खेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, भिवानी के विधायक घनश्याम शराफ, भिवानी के डीसी महावीर कौशिक, भिवानी जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, प्रशासनिक अधिकारीगण और अन्य कार्यकर्ता साथियों ने उनका स्वागत किया। कष्ट निवारण बैठक में ग्रामीणों व क्षेत्र वासियों ने अपनी समस्या बताई और उसी वक्त हरियाणा के शिक्षा मंत्री व बवानी खेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि और अधिकारियों ने समस्याओं का समाधान किया। Minister Mahipal Dhanda
Minister Mahipal Dhanda : 10वीं का बोर्ड लागू रहेगा, भले ही नई शिक्षा नीति के तहत विकल्प दिया गया हो
इसके बाद मीडिया से रूबरू होते हुए हरियाणा में नए जिलों के निर्माण के सवाल पर मंत्री ने कहा इस पर राज्य सरकार काम कर रही है और जनसंख्या व भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप जिलों का निर्माण होगा। वहीं उन्होंने शिक्षा संबंधी विषयों पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा 10वीं का बोर्ड लागू रहेगा, भले ही नई शिक्षा नीति के तहत विकल्प दिया गया हो। उन्होंने कहा हरियाणा के स्कूलों में नई शिक्षा नीति के तहत उद्यमिता का सिलेबस तैयार है, जो जल्द लागू होगा।
महाराष्ट्र व हरियाणा राज्य प्लेसमेंट को लेकर देश में सबसे बेहतर
उद्यमिता सिलेबस के तहत 9वीं से 12वीं तक के बच्चों को दी रोजगारपरक शिक्षा जाएगी और तीन-तीन महीने की इंटर्नशिप कार्यक्रम लागू होंगे। प्रदेश के तकनीकी विश्वविद्यालयों की प्लेसमेंट देश में 95 प्रतिशत से अधिक, महाराष्ट्र व हरियाणा राज्य प्लेसमेंट को लेकर देश में सबसे बेहतर है। गर्मियों की छुट्टियों में ट्रांसफर ड्राइव तीन से चार चरणों में पूरी कर ली जाएगी। गर्मियों की छुट्टियों में हर स्कूल की छत को किया जाएगा, ताकि बरसात से पहले स्कूलों को साफ रखा जा सके।
Minister Mahipal Dhanda : ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाने वाले अपने आप के भी नहीं
प्रदेश के पांच लाख छात्र-छात्राओं को दिए गए टैबलेट को लेकर मीटिंग होगी। योजना रहेगी या होगी बंद इसको लेकर तकनीकी पहलुओं पर चर्चा होगी और जल्द निर्णय होगा। ढांडा ने कहा कोरोना से डरे नहीं, सावधानी रखें। ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाने वाले को लेकर उन्होंने कहा वो अपने आप के भी नहीं। हरियाणा के हिस्से का एसवाईएल का 30 लाख एकड़ पानी पंजाब के रास्ते जा रहा है पाकिस्तान, पंजाब सरकार कर रही राजनीति। भिवानी में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में शिक्षा मंत्री ने 15 परिवादों को सुना, 9 का मौके पर निपटान किया। Minister Mahipal Dhanda