India News (इंडिया न्यूज), CM Saini Cancelled All Advertisement Notices :  पानीपत के नगर निगम द्वारा शहर के व्यापरियों को विज्ञापन हेतु पिछले दिनों नोटिस जारी किया गया था, जिसे लेकर बाजार प्रधानों एवं व्यापारियों द्वारा पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज द्वारा नगर निगम एवं व्यापारियों के मध्य मध्यस्थता करते हुए आश्वासन दिया गया था कि मंगलवार को चंडीगढ़ में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी से मामले को अवगत कराएंगे। CM Saini Cancelled All Advertisement Notices

CM Saini Cancelled All Advertisement Notices : पानीपत के व्यापारियों को भेजे गए विज्ञापनों के नोटिस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए

विज ने अपना आश्वासन पूरा करते हुए मुख्यमंत्री को मामले से अवगत कराते हुए बताया कि व्यापारियों को निगम के विज्ञापनों के नियमों की जानकारी नहीं थी, एवं राहत देने हेतु आग्रह किया जिसपर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए तुरंत प्रभाव से पानीपत के व्यापारियों को भेजे गए विज्ञापनों के नोटिस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए गए हैं।

भविष्य में नए नियम बनाएंगे

विधायक प्रमोद विज ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यापारी भाइयों के विज्ञापन का पुराना बिल माफ़ कर दिया गया है, किंतु भविष्य में उनके हित हेतु विज्ञापन के नए नियम बनाए जाएंगे। जिससे कि व्यापारी भाइयों को आर्थिक बोझ न पड़े।

CM Saini Cancelled All Advertisement Notices : व्यापारियों ने जताया आभार

निगम नोटिस रद्द होने की खबर मिलते ही बाजार के व्यापारियों एवं प्रधानों में खुशी की लहर है, व्यापारियों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी एवं विधायक प्रमोद विज का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि ये सरकार के द्वारा हम व्यापारी भाईयो के हित के लिया गया कदम सराहनीय है। सभी व्यापारी सरकार के आभारी हैं।

विधायक ने फोन पर दी सूचना

शहरी विधायक प्रमोद विज द्वारा चंडीगढ़ से व्यापारियों के टैक्स माफ होने की सूचना फोन पर दी, एवं बताया गया कि मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से संवेदनशीलता दिखाते हुए विज्ञापन के सभी नोटिस रद्द कर दिए गए हैं, वे मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं। CM Saini Cancelled All Advertisement Notices

घग्गर नदी में बाढ़ के खतरे को लेकर कुमारी सैलजा ने कहा -तटबंधों को नहीं किया गया मजबूत, घग्गर नदी में आया पानी, लोगों में भय, पहले भी पांच बार दिखा चुकी है तबाही का मंजर