India News (इंडिया न्यूज), Mock Parliament : आपात काल के 50वें वर्ष पर भारतीय जनता पार्टी आपातकाल की विभिषिका को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक के बाद एक कार्यक्रम कर रही है। 25 जून को प्रदेश भर में “आपातकाल काला अध्याय“ विषय पर प्रेस कांफ्रेंस कर चुकी हरियाणा भाजपा ने अब महिला मोर्चा को इस विषय पर महिला संसद कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है। गुरुग्राम की गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में 28 जून को सुबह दस बजे महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मॉक पार्लियामेंट का आयोजन करेंगी। Mock Parliament
- गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी होंगे शामिल
- कार्यक्रम को लेकर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार सौंपी
Mock Parliament : संसद सुबह 10 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक चलेगी
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने बताया कि यह संसद सुबह 10 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक चलेगी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उपस्थित रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली, प्रदेश महासचिव फणींद्र नाथ शर्मा, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा सहित राज्य की अनेक महिला सांसद, विधानसभा सदस्य और अन्य गणमान्य भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। Mock Parliament
नई पीढ़ी को आपात काल की भयावहता बताई जाएगी
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा हरियाणा में लोकतंत्र के काले अध्याय आपातकाल के 50वें वर्ष में प्रदेश में मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रमके जरिए हरियाणा की महिलाओं और नई पीढ़ी को आपात काल की भयावहता बताई जाएगी। सत्तारूढ़ पार्टी लोकतंत्र पर कुठाराघात की तत्कालीन कांग्रेस सरकार की असलियत को जनता के सामने लाएगी। भाजपा महिला मोर्चा मॉक पार्लियामेंट का आयोजन कर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की लोकतंत्र विरोधी व दमनकारी छवि को जनता के बीच लेकर जाएगी। Mock Parliament
महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को रेखांकित किया जाएगा
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने कहा कि भाजपा सरकार ने संविधान का हमेशा सम्मान करते हुए लोकतंत्र को मजबूत करने का काम किया है। भाजपा ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता को कायम रखने तथा देश और समाज की समृद्धि के लिए संविधान में संशोधन किया है। मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम के जरिये लोकतंत्र की मजबूती और देश के उत्थान में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को रेखांकित किया जाएगा।
Mock Parliament : कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल की याद दिलाएगी
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 से लेकर 2025 तक के 11 वर्षों में भारत में महिला सशक्तिकरण को एक नई दिशा, गति और व्यापकता मिली है। उनके शासन में न केवल महिलाओं के लिए योजनाएं बनाई गईं, बल्कि उन्हें नीति निर्माण, प्रशासन, खेल और समाज के हर क्षेत्र में भागीदारी देने का प्रयास भी किया गया।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण विधेयक), बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मातृत्व वंदना योजना, खेलों में महिला शक्ति का उदय जैसी अनेकों योजनाओं ने भारत की महिलाओं का जीवनस्तर संवारा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर पर मॉक पार्लियामेंट का आयोजन कर तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल की याद दिलाएगी। Mock Parliament
महिला मोर्चा ने मॉक पार्लियामेंट के तहत पूरी तैयारी कर ली
इमरजेंसी के उस दमनकारी कालखंड को आज की महिलाएं ठीक से समझें, यही इस आयोजन का उद्देश्य है। उन्होंने सभी महिला कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक महिलाओं को इस आयोजन से जोड़ें। ना सिर्फ राजनीति से जुड़े लोग बल्कि शिक्षक, चिकित्सक, समाजसेवा आदि क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्ध लोग भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। महिला मोर्चा ने मॉक पार्लियामेंट के तहत पूरी तैयारी कर ली है।
सुदक्षिणा लाहा को महिला मोर्चा मॉक पार्लियामेंट का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा द्वारा विचार विमर्श करके भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने प्रदेश स्तरीय मॉक पार्लियामेंट सेशन के लिए कार्यक्रम संयोजक और सह संयोजक नियुक्त किये गये हैं। सीनियर इंजीनियर, मैनेजमेंट प्रोफेशनल और महिला सशक्तिकरण व गुरुग्राम के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभा रही, जीएमडीए रेजिडेंट्स एडवाइजरी काउंसिल की सदस्य सुदक्षिणा लाहा को महिला मोर्चा मॉक पार्लियामेंट का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। Mock Parliament
मोना शर्मा को हॉल मैनेजमेंट का दायित्व सौंपा गया
प्रदेश संयोजक सुदक्षिणा लाहा, प्रदेश संयोजक रिचा पाहवा ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर संयोजक बनाई गई नीतू चौधरी, सह संयोजक बनाई गई दिव्या सेठी, पिंकी तोमर, मोना शर्मा को हॉल मैनेजमेंट का दायित्व सौंपा गया है। इसके साथ-साथ संयोजक अलीशा तोमर, मीना चौहान, पूनम भटनागर, सह संयोजक अनामिका गोयल, पल्लवी शर्मा को स्टेज मैनेजमेंट, संयोजक बबली शर्मा, सुनीता गोयल, सह संयोजक मनीषा अग्रवाल, नीलम सैनी, अनीता शर्मा, सारिका बंसल को गेस्ट मैनेजमेंट का कार्यभार देखना है। Mock Parliament
रश्मि सहरावत को प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की जिम्मेदारी दी गई
इसके अतिरिक्त संयोजक श्वेता शर्मा को सोशल मीडिया, संयोजक निशा सिंह, सह संयोजक प्राची खुराना को आईटी प्रमुख, संयोजक वैशाली तोमर, सह संयोजक अंशु, रश्मि सहरावत को प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की जिम्मेदारी दी गई है। संयोजक अर्चना ठाकुर, रेखा बाल्मीकि, सह संयोजक बरखा, मंजू यादव, अल्का सचदेवा को ऑडियंस मैनेजमेंट, संयोजक गीता रेक्सवाल, अल्का भाटिया, सह संयोजक रीना यादव, राजबाला शर्मा को पब्लिसिटी एक्सिबिशन एंड बैनर्स, संयोजक अंजू बाला, निशा सैनी, सह संयोजक रेखा शर्मा, सुचेता शर्मा, प्रीति जोशी को रिफ्रेशमेंट्स एंड सीटिंग अरेंजमेंट की व्यवस्था दी गई है। Mock Parliament