India News (इंडिया न्यूज), Mohan Lal Badoli : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा के लिए सत्ता सेवा का माध्यम है। प्रदेश की नॉन स्टॉप सरकार में जनता सर्वोपरि है और हम जनता के सेवक हैं। जनता की सेवा हमारे लिए भगवान की सेवा जैसी है।

प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने शनिवार को सोनीपत स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं और आमजन की समस्याओं को सुनने के दौरान ये बात कही। इस मौके पर उन्होंने सभी का कुशलक्षेम पूछा। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। Mohan Lal Badoli

सरकारी स्कूलों पर सांसद सैलजा का बड़ा बयान- सरकारी स्कूलों की गिर रही ‘साख’, कहा-12 साल में सरकारी स्कूलों में कम हो गए पांच लाख बच्चे

Mohan Lal Badoli : राजनीति सत्ता सुख का नहीं, बल्कि जनता की सेवा का माध्यम

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारे लिए राजनीति सत्ता सुख का नहीं, बल्कि जनता की सेवा का माध्यम है। भाजपा जो कहती है, उसे डंके की चोट पर करती है। पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने जनता से जो वादे किए उन्हें पूरा किया।

बड़ौली ने कहा कि विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जो वादे किए हैं, उन्हें इन 5 वर्षों में संकल्प के साथ पूरा किया जाएगा। पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि 2014 से पहले हरियाणा में पर्ची और खर्ची से युवाओं को नौकरियां मिलती थी। 2014 में भाजपा की सरकार बनने पर सिस्टम को पारदर्शी बनाया गया। Mohan Lal Badoli

Mohan Lal Badoli : बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरियां देने का काम भाजपा सरकार कर रही

अब युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरियां देने का काम भाजपा सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हर रोज जनहित में निर्णय लेकर प्रदेश के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं।

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि नायब सरकार युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों के उत्थान के लिए योजनाएं बनाकर धरातल पर लागू कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी और राज्य की नायब सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं और पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें। Mohan Lal Badoli

नूंह जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हुए दर्दनाक हादसा, तेज रफ़्तार पिकअप ने सफाई कर्मचारियों को मरी टक्कर, सात की मौत, 4 गंभीर