India News (इंडिया न्यूज), Mohan Lal Badoli : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित मॉक पॉलियामेंट में बोलते हुए आपातकाल को इतिहास का काला अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने संविधान की हत्या कर मौलिक अधिकारों का हनन किया और प्रेस की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाया। Mohan Lal Badoli
Mohan Lal Badoli : देश की नई पीढ़ी को यह भी बताना जरूरी है कि…
बड़ौली ने कहा कि आपातकाल को इस तरह के आयोजनों द्वारा याद करने उद्देश्य यह है कि युवा और आने वाली पीढ़ी कांग्रेस द्वारा किए गए अत्याचारों को याद रखे ताकि भविष्य में इस तरह की कोई घटना ना घटे। उन्होंने कहा कि देश की नई पीढ़ी को यह भी बताना जरूरी है कि इंदिरा गांधी ने अपनी सत्ता बचाने के लिए किस तरह से संविधान और लोकतंत्र की हत्या की थी।
आपातकाल की घोषणा कोई राष्ट्रीय संकट का नतीजा नहीं थी
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि 1975 में आपातकाल की घोषणा कोई राष्ट्रीय संकट का नतीजा नहीं थी, बल्कि यह एक डरी हुई प्रधानमंत्री की सत्ता बचाने की रणनीति थी, जिसे न्यायपालिका से मिली चुनौती से बौखला कर थोपा गया। बड़ौली ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए लोकतंत्र सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों ने यातनाओं को सहते हुए कांग्रेस के निर्णय का विरोध किया जिसके फलस्वरूप लोकतांत्रिक मूल्यों की पुर्नस्थापना हुई। बड़ौली ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है। डबल इंजन की सरकार संविधान के अनुरूप कार्य करते हुए हर वर्ग के उत्थान के लिए योजनाएं बना रही है।
लोकतंत्र सेनानी व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे
इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, सोहना विधायक तेजपाल तंवर, पटौदी विधायक बिमला चौधरी, गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा, कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, जिला अध्यक्ष अजीत यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष कमल यादव सहित डीसी अजय कुमार, सीपी विकास अरोड़ा, गुरुग्राम विश्वविद्यालय के वाइस चेयरमैन डा. संजय कौशिक सहित लोकतंत्र सेनानी व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। Mohan Lal Badoli