India News (इंडिया न्यूज), Mohan Lal Badoli : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने शुक्रवार को बीज विक्रेता दुकानदारों के धरना स्थल पर पहुंचे और कहा कि हरियाणा से संबंधित बीज विक्रेता दुकानदारों से सरकार बात करने के लिए तैयार है, ताकि उनकी मांग का समाधान किया जा सके। जिसके लिए आगामी 15 अप्रैल को सोनीपत या चंडीगढ़ में वार्ता का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने यह भी साफ किया कि जो नियम कानून है उसको बदला नहीं जाएगा..लेकिन दुकानदारों के लिए कोई समाधान जरूर निकल कर सामने आएगा। Mohan Lal Badoli
Mohan Lal Badoli : कांग्रेस के नेताओं के जो बयान सामने आ रहे हैं, वह निराधार है
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस के नेताओं के जो बयान सामने आ रहे हैं, वह निराधार है। कांग्रेस के नेताओं को सद्बुद्धि के लिए मंदिर में जाकर मत्था टेकने जाना चाहिए। इस पार्टी में नेता कुछ इस तरह के है, जो लोगों को जातिवाद और क्षेत्रवाद में लोगों को बाटकर राजनीति करना चाहते हैं कांग्रेस को पहले देश हिट में सोचना चाहिए। कांग्रेस धड़ों में बटी हुई है वह केवल अपने परिवार के विषय में सोचते हैं नकि देश के बारे में सोचने का समय नहीं है। इस दौरान उनके साथ सोनीपत विधायक निखिल मदान भी मौजूद रहे।