India News (इंडिया न्यूज), Mohan Lal Badoli Statement : हरियाणा के भाजपा प्रेदशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी पर आरोप लगाया है। पानी कितना देना यह फ़ैसला सरकारी स्तर पर होता है। जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार थी, तो इसी प्रकार से झूठे आरोप लगाने का काम करते थे कि दिल्ली को पानी कम मिला है। Mohan Lal Badoli Statement

आइओसी का नया नियम महिला शक्ति को देगा बढ़ावा, नये नियम की पालना में राष्ट्रीय खेल फेडरेशनों के छूट रहे पसीने

Mohan Lal Badoli Statement :  पानी को लेकर 1 नई सोच के साथ राजनीति कर रहे

हरियाणा पर आरोप लगाया जाता था, लेकिन अब दिल्ली में BJP की सरकार है तो आरोप ख़त्म हो गया है। अब दिल्ली को पूरा पानी मिल रहा है और कोई राजनीति नहीं हो रही है। अब भगवंत मान ने जैसे ही पहलगाम में जो आतंकी घटना हुई और जिस प्रकार से वहाँ पानी को बंद करने की जो कंडीशन लगायी है, आम आदमी पार्टी और झूठे किसान नेता इस प्रकार से पानी को लेकर 1 नई सोच के साथ राजनीति कर रहे हैं।

पूरी देश की जनता आक्रोश में

पहलगाम की घटना के बाद पूरी देश की जनता आक्रोश में हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो पाँच निर्णय लिए हैं, चाहे वीज़ा को लेकर हो या वाघा बॉर्डर को लेकर हो या जल संधि को लेकर हम इसमें उनके साथ खड़े हैं और आतंकवादियों की कमर तोड़ने का काम भारत सरकार करेगी। जिस प्रकार इस समय लोगों का ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस भी यही राजनीति कर रही है। उन्होंने भी आज एक पोस्ट किया है और वो भी पाकिस्तान को किस प्रकार से शब्दों के द्वारा एक्टिविटी के द्वारा मदद की जाए। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी इसी सोच को लेकर चलते हैं। Mohan Lal Badoli Statement

जनता ने न कांग्रेस पार्टी को तवज्जो दी है और न आम आदमी पार्टी को दी

लेकिन देश की जनता ने न कांग्रेस पार्टी को तवज्जो दी है और न आम आदमी पार्टी को दी है। आज देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है और आने वाले समय में जो आतंकवादी घटना सोचने वाले लोग हैं वो सोच भी न पाए इतनी बड़ी सजा उनको मिलेगी और बहुत जल्द ही इस पर कार्रवाई होगी। आम आदमी पार्टी की करनी और कथनी में ज़मीन आसमान का अंतर है। ये झूठ बोलकर और लोगों को गुमराह करके राजनीति करते हैं, लेकिन देश की जनता जागरूक है और इनकी असलियत जान चुके हैं। आने वाले समय में जब भी पंजाब के चुनाव होंगे, इनका सफ़ाया होगा और BJP के कमल का फूल खिलेगा।

Mohan Lal Badoli Statement : इस प्रकार के बयानों से बचना चाहिए

पानी हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली के किसानों को मिलेगा। इस पर राकेश टिकैत और नरेश टिकैत ने भी बयान दिया है, जिसकी मैं निंदा करता हूँ। उनके पिताजी भी किसान नेता रहे हैं। वो किसानों के हक़ की लड़ाई लड़ते रहे, लेकिन आज ये किस प्रकार अपने रास्ते से भटक गए हैं और ऐसे समय में उन्होंने जो बयान दिया है उनको अपने देश के किसानों के साथ प्यार होना चाहिए और इस प्रकार के बयानों से बचना चाहिए। Mohan Lal Badoli Statement

झूठी बात को ट्वीट करना इनकी आदत बन चुकी

भगवंत मान के ट्वीट पर कहा कि यह किसी भी बात झूठी बात को ट्वीट करना इनकी आदत बन चुकी है और सुबह से शाम तक कि इसी प्रकार का काम करते हैं, लेकिन जनता समझ चुकी है जाग चुकी है। पहलगाम घटना के बाद पाकिस्तानी हिंदुओं को दुबारा न भेजे जाने के विषय पर कहा और कुछ मुद्दे हैं जो पहले से चले हुए हैं। उनका समाधान भी सरकार निकालेगी और जिस प्रकार से क़ानून के अंदर जो भी मदद होगी वो करने का काम करेगी। Mohan Lal Badoli Statement

यह संवेदनशील मुद्दा है और देश की सुरक्षा से जुड़ा

पेगासिस रिपोर्ट सार्वजनिक करने से सुप्रीम कोर्ट के इनकार पर कहा कि अब कांग्रेस गैरज़िम्मेदारी के साथ बयान बाज़ी करती है और कांग्रेस के नेताओं की आदत बन चुकी है और हमेशा से संविधान और क़ानून और कोर्ट के ख़िलाफ़ बोलते हैं। कोर्ट के फ़ैसले का सम्मान नहीं करते हैं और संसद में कोई चीज़ होती है। उसका भी सम्मान नहीं करते हैं और कई बार इन्हें सर्वोच्च न्यायालय ने फटकार लगाने का काम किया है और मुद्दा जो पैदा से इसका है। यह संवेदनशील मुद्दा है और देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है इस बार भी ग़ैर ज़िम्मेदारी के साथ कांग्रेस के लोग बयानबाजी करते हैं।

Mohan Lal Badoli Statement : यह कांग्रेस के नेतृत्व की लड़ाई

सीएलपी लीडर नहीं चुने जाने पर कहा की यह कांग्रेस के नेतृत्व की लड़ाई है। वो एक दूसरे की टाँग खींचने में लगे हैं और आज जिस प्रकार से उनके राष्ट्रीय नेता उनका व्यवहार उनकी भाषा की उनकी राजनीतिक बयानबाजी है वो निर्णय नहीं ले पा रहे हैं। कांग्रेस ने 37 विधायक बनाए लेकिन किसी को लीडर नहीं बना पा रहे हैं, ये उनकी कमज़ोरी है। इस बार कांग्रेस में हुड्डा के नाम से चुनाव लड़ा लेकिन आज उन्हें नेता नहीं बना रहे हैं यह कांग्रेस की लड़ाई है।