India News (इंडिया न्यूज), Mohan Lal Badoli : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि पिछले 11 साल में भारत ने बहुत तरक्की की है। मोदी सरकार ने भारत को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया। मोदी सरकार का 11 साल का कार्यकाल ’विकसित भारत’ और ’आत्मनिर्भर भारत’ के “संकल्प की सिद्धि“ का स्वर्णिम काल बन रहा है।

बड़ौली गुरुवार को जींद स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को गिनाया और मोदी सरकार के 11 वर्षों को सेवा सुशासन और गरीब कल्याण का बताया। इस मौके पर हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण लाल मिड्ढा भी मौजूद रहे। Mohan Lal Badoli

Mohan Lal Badoli : पीएम मोदी के नेतृत्व में नए भारत की सोच बदली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीते 11 वर्षों की विकास की यह यात्रा पीएम मोदी ने खुद को तपा कर 140 करोड़ देशवासियों के परिश्रम, त्याग और सपनों को साकार करने का प्रयास कर रहे हैं, पीएम मोदी के नेतृत्व में नए भारत की सोच बदली है और अब तकनीक से तरक्की की बातें हो रही है। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा सरकार है, वहां गरीब का कल्याण है। मोदी सरकार देश की राजनीति में पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस लेकर आई है। 2014 से पहले घोटालों की बातें होती थी, अब मोदी सरकार में विकास, अविष्कार और नवाचार की बातें हो रही हैं।

Mohan Lal Badoli  : हर वर्ग का कल्याण हो रहा है, देश की सीमाएं सुरक्षित

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग का कल्याण हो रहा है, देश की सीमाएं सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसान, युवा, गरीब और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अनेकों योजनाएं चलाई जिनका लाभ चारों वर्गों को मिल रहा है। महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम मोदी सरकार ने किया। बड़ौली ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत आज आंख से आंख मिलाकर बात करने वाला देश है। पहलगाम की घटना का मोदी सरकार के नेतृत्व में हमारी सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।

किसानों को खाद- दवाई की कोई किल्लत नहीं

हमारी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 9 पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों को माटी में मिला दिया, वहीं 11 एयरबेसों को ध्वस्त कर दिया। इस ऑपरेशन के माध्यम से दूनिया को साफ संदेश भी दिया कि भारत की लड़ाई आंतकवाद के खिलाफ है और ये भी चेताया कि भारत शिकायत नहीं सीधी कार्यवाही करेगा।
बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की फसल को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है।

किसानों को खाद- दवाई की कोई किल्लत नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों की आय को बढ़ाने का कार्य किया है। भावान्तर भरपाई योजना से किसानों को लाभ दिया जा रहा है। कृषि कार्यों को और अधिक सहूलियत से करने हेतु उन्हें नई तकनीक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। युवाओं को मेरिट और पारदर्शिता के आधार पर रोजगार उपलब्ध करवाए जा रहे है।

जींद क्षेत्र में विकासात्मक परियोजनाओं का पहनाया जा रहा है अमलीजामा : डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा

हरियाणा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल के 11 वर्ष पूर्ण होने से देश एवं प्रदेश में चहुंमुखी विकास हुआ है। जींद क्षेत्र को भी 9 नेशनल हाईवों से जोड़ा गया है आने वाले समय में जींद क्षेत्र में नई लघु औद्योगिक इंकाईयां स्थापित होगी जिसका फायदा जींद को ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्र को भी होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज का निर्माण तेज गति से चल रहा है इस कार्य को भी वर्ष 2025 में ही पूरा करवाने का काम किया जाएगा। Mohan Lal Badoli

सरकारी अस्पताल में पैरामैडिकल कॉलेज और ट्रामा सैंटर स्थापित किया जाएगा

मिड्ढा ने कहा कि सरकारी अस्पताल में पैरामैडिकल कॉलेज और ट्रामा सैंटर स्थापित किया जाएगा। इनके स्थापित होने से जींद की जनता को स्वास्थ्य सेवाओं का और अधिक लाभ प्राप्त होगा। जलापूर्ति की दिशा में कार्य करते हुए भाखड़ा से जींद तक पाईप लाईन बिछाने का कार्य प्रगति पर है। शहर के सौंदर्यकरण की दिशा में विशेष प्लान बनाकर वॉल टु वॉल पेटिंग, सुंदर चैकों का निर्माण भी करवाया जा रहा है।

इस मौके पर भाजपा प्रभारी मदन गोयल, जिला अध्यक्ष तिजेन्द्र ढुल, नगर परिषद की चेयरपर्सन अनुराधा सैनी, मुख्यमंत्री के मीडिया कॉर्डिनेटर अशोक छाबड़ा, प्रदेश प्रवक्ता रामराजी शर्मा, कॉपरेटिव सोसायटी के चेयमैन अमरपाल राणा, डॉ. राज सैनी, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, भारत भूषण टांक, गौरव भारद्वाज, महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष पुष्पा तायल, पूर्व पार्षद अमित ढ़ाकल व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। Mohan Lal Badoli

पानीपत पहुंचे मंत्री विपुल गोयल सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का किया उद्घाटन, मोदी सरकार के 11 साल की ऐतिहासिक उपलब्धियों का किया ज़िक्र