India News (इंडिया न्यूज), Haryana Heavy Rain Warning : हरियाणा में मानसून की दस्तक हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक प्रदेश में तेज बरसात के आसार है। वहीं रविवार को अंबाला और यमुनानगर में जहां सुबह से तेज हवाओं के साथ बरसात का दौर जारी रहा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। Haryana Heavy Rain Warning

Haryana Heavy Rain Warning : 1 और 2 जुलाई को 75-100% तक भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के द्वारा 1 और 2 जुलाई को 75-100% तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं पलवल, नूंह, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश (25-50%) की संभावना जताई गई है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, हिसार सहित कई जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है। बता दें कि शनिवार को भी 8 जिलों में तेज बारिश हुई थी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रोहतक में अधिकतम तापमान में 6.5 डिग्री की गिरावट आई है। Haryana Heavy Rain Warning

Haryana Heavy Rain Warning  : जानिए आगामी तीन दिनों का मौसम का पूर्वानुमान

  • 30 जून (सोमवार): सिरसा, पलवल, नूंह, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में हल्की बारिश, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, दादरी, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद में मध्यम बारिश, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में भारी बारिश का अलर्ट (75-100%)।
  • 1 जुलाई (मंगलवार): सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश, पंचकूला से लेकर मेवात तक 13 जिलों में मध्यम बारिश, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत और झज्जर में भारी बारिश के संकेत।
  • 2 जुलाई (बुधवार): सिरसा और फतेहाबाद में हल्की बारिश, अंबाला, करनाल, जींद, हिसार आदि में मध्यम बारिश, भिवानी, दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात में भारी बारिश (75-100%)। Haryana Heavy Rain Warning

मंत्री रणबीर गंगवा ने ‘विपक्ष’ पर साधा निशाना, अभय सिंह चौटाला पर भी कसा तंज, बोले – सीएम खुद नहीं बनते..जनता बनाती है..!!