India News (इंडिया न्यूज),Shaheed Dinesh Kumar: पहलगाम से लेकर पुंछ तक आतंकी लगातार मासूम लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। उनके नापाक इरादों का कोई अंत नहीं है। इस दौरान पुंछ में भी वे मासूम लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इस दौरान देश के जवान भी लगातार सीना चौड़ा करके आतंकियों का सामना कर रहे हैं। जम्मू के पुंछ में पाकिस्तान की ओर से की गई कायराना गोलीबारी में हरियाणा के पलवल के सपूत ‘जवान दिनेश कुमार शर्मा’ ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। पूरा हरियाणा इस समय गम में डूबा हुआ है। वहीँ उनकी माता श्री और उनकी अर्धांगिनी बिलख बिलख कर रोटी हुई नजर आईं।
बिलख बिलख कर रो रहीं माँ
पुंछ आतंकी हमलों में शहीद हुए जवान दिनेश कुमार की पत्नी 7 महीने की गर्भवती हैं। वहीँ उनकी माँ का भी हाल बहुत बुरा है। वहीँ अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। जिस वीडियो में आप एक मां का दुःख और एक पत्नी की बेचैनी साफ़ देख सकते हैं। इस वीडियो में उनकी माँ का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीँ इस समय वो रोते हुए कह रही हैं कि एक बार मेरी गोद में सो जा मेरा बच्चा। इस दौरान उन्होंने ‘जय जवान जय किसान’ के भी नारे लगाए।
गम में डूबा हरियाणा
वहीँ इस समय हरियाणा गम में डूबा हुआ है, वहीँ जवान दिनेश कुमार की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि, ऑपरेशन सिंदूर के बाद आज सुबह जम्मू के पुंछ में पाकिस्तान की ओर से हो रही गोलीबारी का सामना करते हुए हरियाणा के पलवल के सपूत, भारत माता के वीर सपूत जवान दिनेश कुमार शर्मा ने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। आपकी शहादत पर हर देशवासी को गर्व है। यह देश आपके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। मैं इस शहादत को नमन करता हूं।
दिल्ली में 3 बजे सुनाई देगी ऐसी आवाज, घबराने की नहीं है जरूरत, जानिए किन किन इलाकों में बजेगा सायरन