India News (इंडिया न्यूज), MP Deepender Hooda : रोहतक से कांग्रेस सांसद पलवल जिले के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में LOC पर पाकिस्तानी गोलीबारी में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद लांस नायक दिनेश शर्मा के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार का ढांढस बंधाया। गांव में शहीद दिनेश शर्मा की प्रतिमा स्थापन हेतु 11 लाख राशि का सांसद निधि से सहयोग किया। इस मौके उनके साथ हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. उदयभान, पूर्व मंत्री करण दलाल, विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया आदि मौजूद रहे। MP Deepender Hooda
MP Deepender Hooda : भाजपा जल्द मंत्री पर कार्यवाही करे
मीडिया से रूबरू होते हुए सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने मध्यप्रदेश के भाजपा मंत्री के कर्नल सोफिया को लेकर दिए बयान पर भी आपत्ति जताई। दीपेंद्र बोले भाजपा जल्द मंत्री पर कार्यवाही करे। वर्दी में जो भी हमारे देश की सीमाओं पर डटे हुए हैं वो सभी देशवासियों के भाई बहन हैं वो किसी समुदाय के भाई बहन नहीं है उन्हें किसी जाती, धर्म और क्षेत्र के हिसाब से नहीं देखा जा सकता भाजपा को अपने इस मंत्री के खिलाफ तुरंत कार्यवाही करनी चाहिए उनका बयान दुर्भाग्यपूर्ण है।
MP Deepender Hooda : राजनीति की बजाय देश को मजबूत करने के लिए सभी को साथ लेकर निकाला जाये
हरियाणा पंजाब जल विवाद पर उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि पंजाब द्वारा असंवैधानिक रूप से हरियाणा के हितों पर पंजाब सरकार द्वारा प्रहार किया गया। भाजपा की तिरंगा यात्रा को लेकर हुड्डा ने कहा कि सभी राजनैतिक दल सेनाओं और तिरंगे के साथ है ऐसे में सत्ता रूढ़ दल को पहल करनी चाहिए कि इसमें सभी शामिल हों। इसे राजनीति की बजाय देश को मजबूत करने के लिए सभी को साथ लेकर निकाला जाये। MP Deepender Hooda