India News (इंडिया न्यूज), MP Ramchandra Jangra : राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने भिवानी के पंचायत भवन में आयोजित अहिल्याबाई होल्कर की जयंती कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर सांसद जांगड़ा ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर महिला सशक्तिकरण का एक बड़ा उदाहरण है। वे कम आयु में विधवा हो गई थी।
फिर भी उन्होंने महिलाओं के उत्थान के लिए बहुत से कार्य किये। उन्होंने दबे-कुचले लोगों के लिए काम किया। इतना ही नहीं अपने समय में उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर व सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार भी किया। जांगड़ा ने कहा कि देवी अहिल्याबाई के जीवन आदर्शों से किसी भी परिस्थिति में घबराए बिना संघर्ष करने की सीख मिलती है। MP Ramchandra Jangra
MP Ramchandra Jangra : महिला पर्यटक देवी अहिल्याबाई की तर्ज पर संघर्ष करती तो….
सांसद जांगड़ा ने अपने व्यक्तव्य को जारी रखते हुए ऐसा कुछ कहा गए जो पहलगाम हमले से आहत और पीड़ित महिलाओं को शायद नागवार गुजरे। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के समय भी अगर महिला पर्यटक देवी अहिल्याबाई की तर्ज पर संघर्ष करती तो इस आतंकवादी घटना में ना केवल आतंकवादी मारे जाते, बल्कि भारतीय नागरिकों के जीवन की जान भी बच जाती। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस आतंकवादी के बाद पाकिस्तान को करारा जवाब देने का काम किया तथा आतंकवाद की ट्रेनिंग देने वाले ठिकानों के साथ ही बड़ी संख्या में आतंकी व उनके आकाओं को ढेर कर दिया।
MP Ramchandra Jangra : किसी भी कर्मचारी को हटाया नहीं जाएगा
वहीं कार्यक्रम के पश्चात् पत्रकारों से बातचीत करते है उन्होंने माननीय हाईकोर्ट द्वारा सामाजिक व आर्थिक मापदंडों के आधार पर की गई भर्तियों को लेकर दिए गए फैसले और आदेश पर कहा कि कोर्ट द्वारा अतिरिक्त अंक दिए जाने को असंवैधानिक माने जाने के बाद किसी भी कर्मचारी को हटाया नहीं जाएगा। नौकरियों पर लगे हुए कर्मचारियों को किसी भी रूप में रखा जाएगा। MP Ramchandra Jangra
कांग्रेस को भी भाजपा की तर्ज पर तिरंगा यात्राएं निकालनी चाहिए
राहुल गांधी का के आज के श्रीनगर दौरे पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को कोई भी गंभीरता से नहीं लेत,। क्योंकि राहुल गांधी विदेशों में जाकर भारत की प्रतिष्ठा के खिलाफ बात करते है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस को भी भाजपा की तर्ज पर देश के सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए तिरंगा यात्राएं निकालनी चाहिए। MP Ramchandra Jangra
पार्षद प्रतिनिधि को ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए था
कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा के साथ पार्षद प्रतिनिधि द्वारा किए गए असम्मानजनक व्यवहार को लेकर कहा कि ये अशोभनीय है। पार्षद प्रतिनिधि को ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए था। दीपेंद्र हुड्डा द्वारा उपायुक्त को प्रोटोकॉल मामले में धमकाए जाने को लेकर कहा कि यह दीपेंद्र हुड्डा की बौखलाहट है। MP Ramchandra Jangra