India News (इंडिया न्यूज), Murder in Panipat : हरियाणा के पानीपत शहर की हरि सिंह कॉलोनी में एक अधेड़ व्यक्ति का शव उसके घर के पास स्थित पशुबाड़े में पड़ा मिला। जिससे इलाके में लगातार हड़कंप मचा हुआ है। मृतक की पहचान जलसिंह ( 55) के रूप में हुई है जोकि रोजाना की तरह रात को पशुओं की निगरानी के लिए पशुबाड़े में सोने गए थे। सुबह उनकी पत्नी अतरकली ने शव देखा और परिवार को सूचना दी।

हाथ में लगी मेहंदी भी नहीं उतरी, ससुराल वालों ने किया वो हाल, जैसे ही लड़की के परिजन पहुंचे घर, हालत देख उड़ गए होश

Murder in Panipat : हत्या या लूटपाट? पुलिस जांच में जुटी

परिवार के अनुसार मृतक का मोबाइल फोन और पर्स गायब था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि लूटपाट के इरादे से हत्या की गई है। मौके पर पहुंचे लोगों और पुलिस ने हालात का जायजा लिया।

मृतक के बेटे मनीष ने बताया कि उनके पिता रोजाना पशुबाड़े में सोते थे। मंगलवार सुबह जब परिवार के सदस्य दूध निकालने के लिए गए तो देखा कि गेट खुला हुआ था और सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। थोड़ा आगे जाकर देखा तो पैरों तले से जमीन खिसक गई क्योंकि चारपाई के नीचे जलसिंह खून से लथपथ हालत में पड़ा था। उनके सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। इतना ही नहीं मोबाइल व पर्स भी नहीं था। इससे आशंका जताई जा रही है कि लूटपाट के इरादे से मर्डर किया गया।

गुड न्यूज, हरियाणा में इस साल अपराध में 19.6 प्रतिशत की आई गिरावट, जीरो टोलरेंस की नीति पर काम रही भाजपा

पुलिस जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल भेजने के लिए श्री महाकाल जनसेवा दल की एंबुलेंस बुलाई गई। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

बजट सत्र के तीसरे दिन खुलेगा कांग्रेस के काले कारनामों का चिट्ठा, सरकार पेश करेगी CAG रिपोर्ट, मचेगा बवाल