• मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हलके के नागरिकों के साथ बिताए फुर्सत के क्षण

India News (इंडिया न्यूज), Nayab Saini in Pipli kurukshetra : कुरुक्षेत्र में नगर निकाय के चुनावों का प्रचार-प्रसार बंद होने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सीधा पीपली पहुंचे। यहां पर फुर्सत के अहम क्षणों को हलके के नागरिकों के साथ बिताया। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नागरिकों के साथ मन की बात को सांझा किया। अहम पहलू यह है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अपने बीच पाकर हलके के लोग गद्गद हो गए।

Nayab Saini in Pipli kurukshetra : सीएम पहुंचे पिपली नीलधारी गुरुद्वारा साहब, टेका माथा

बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को अचानक पीपली में नागरिकों के साथ मन की बात को सांझा करने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री सबसे पहले हलके के नीलधारी गुरुद्वारा साहब पिपली में पहुंचे और यहां पहुंचकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री गुरु ग्रंथ साहब को माथा टेका और प्रसाद ग्रहण किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के नागरिकों की सुख-शांति के लिए अरदास भी की।

लोगों ने खुलकर की सीएम से बातचीत

वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा के कुनाल शर्मा, पंकज बजाज, राजन वडेरा, लक्की गर्ग, पवन अटवाल, नीरज अग्रवाल सहित अन्य नागरिकों से अपने मन की बात को सांझा किया और उनके परिवारजन का हालचाल भी पूछा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के इस सहज स्वभाव को देखकर हलके के आम नागरिक आश्चर्य चकित रह गए और उन्होंने भी खुलकर मुख्यमंत्री के साथ बातचीत की। इस बातचीत के बाद आम नागरिकों के चेहरे पर विशेष खुशी को देखा जा सकता था। मुख्यमंत्री के समक्ष परिवार के बच्चों से लेकर बुर्जग ने भी अपने मन की बात को रखा।

कुरुक्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क पार कर रही युवती को मारी टक्कर, 5 फुट उछलकर दूसरी ओर गिरी युवती, इलाज के दौरान तोड़ा दम

लोगों की सेवा करना ही उनका एकमात्र उद्देश्य

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लोगों की सेवा करना ही उनका एकमात्र उद्देश्य है, इसी उद्देश्य को लेकर हलके के नागरिकों के साथ-साथ प्रदेशवासियों के बीच पहुंच रहे हैं। इस बातचीत के दौरान कई सकारात्मक सुझाव और विषय भी संज्ञान में आते हैं। इन सुझावों पर प्रदेश सरकार की तरफ से संज्ञान भी लिया जा रहा है।

हरियाणा में कल होने जा रहे निकाय चुनाव, आखिर किसकी बनेगी छोटी सरकार?

उन्होंने कहा कि अब हरियाणा प्रदेश के शहरों में छोटी सरकार बनने जा रही है। इस छोटी सरकार के बनने के बाद प्रदेश में ट्रिप्पल इंजन की सरकार तेज गति के साथ विकास के पथ पर दौड़ेगी। इस सरकार का लक्ष्य है कि लोगों की आशा के अनुरूप विकास कार्य करवाए जाएं, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति को मूलभूत सुविधाएं मिल सके।

फरीदाबाद में बैंक मैनेजर के घर में हुई लूट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पहले इलाके की रेकी की, फिर दिया लूट की वारदात को अंजाम