करनाल, इशिका ठाकुर India News (इंडिया न्यूज), NIA Raids In Karna : नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी के द्वारा करनाल में कई स्थानो पर रेड की गई है। करनाल में पहली रेड आरके पुरम की गई है। इसके साथ ही पुलिस लाइन में भी एनआईए की टीम पहुंची है। जानकारी के अनुसार एक पुलिस कर्मचारी के घर पर पुलिस लाइन में एजेंसी जांच करने के लिए पहुंची थी थोड़ी देर के बाद वह से जांच करने के बाद वहां से चली गई। एजेंसी के द्वारा पहली रेड अशोक भाटिया के घर पर आरके पुरम में की गई। NIA Raids In Karnal

NIA Raids In Karna : घर के किसी भी सदस्य को घर से बाहर और अंदर आने और जाने नहीं दिया

मिली जानकारी के अनुसार नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी सुबह 6:00 बजे करनाल के आरके पुरम में स्थित अशोक भाटिया के आवास पर जांच के लिए पहुंची थी। यहां पर नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी के साथ करनाल पुलिस भी मौजूद थी। टीम के द्वारा अंदर से घर के सभी दरवाजे बंद कर दिए गए थे और उसके बाद जांच की गई थी, जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और दस्तावेजों की जांच की गई थी। 3 घंटे तक जांच जारी रही इस दौरान घर के किसी भी सदस्य को घर से बाहर और अंदर आने और जाने नहीं दिया गया।

NIA Raids In Karnal : विदेश से फंड ट्रांसफर को लेकर ही यह रेड की गई

यहां जांच करने के बाद जांच एजेंसी करनाल पुलिस लाइन में पहुंची जहां पर एक पुलिसकर्मी के घर पर जाकर जांच की गई मिली जानकारी के अनुसार अशोक भाटिया और पुलिसकर्मी का बेटा दोनों एक साथ विदेश में रहते हैं और विदेश से फंड ट्रांसफर को लेकर ही यह रेड की गई है। पैसे ट्रांजैक्शन का लिंक पंजाब के एक मामले से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है जिसके बाद ही यह रेड की गई है। NIA Raids In Karnal

दो युवकों के द्वारा आपराधिक गतिविधियों के लिए ट्रांजैक्शन करने की जानकारी मिली थी

मिली जानकारी के अनुसार नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी को दो युवकों के द्वारा आपराधिक गतिविधियों के लिए ट्रांजैक्शन करने की जानकारी मिली थी जो अशोक भाटिया और पुलिसकर्मी के बेटे हैं और वह इस समय अमेरिका में रह रहे हैं जबकि उनकी फैमिली करनाल में रह रही है।

मिली जानकारी के अनुसार यह सामने आया है कि यह दोनों युवक विदेश में बैठकर अपराधी गतिविधियों में शामिल युवकों के पास पैसे भेजा करते थे। फिलहाल जांच एजेंसी हर पहलू से इस मामले की जांच कर रही है और उन्होंने मीडिया को भी पास आने से और बातचीत करने से मना कर दिया है। NIA Raids In Karna

सीएम सैनी का बड़ा बयान, बोले- प्रदेश सरकार 7500 पदों पर नौकरी के लिए जल्द जारी करेगी परिणाम, विभिन्न विभागों में ग्रुप-सी के पदों पर आवेदन को लेकर जानें क्या बोले सीएम