India News(इंडिया न्यूज़), Haryana Weather News Today: हरियाणा में लगातार हो रही बूंदबांदी के बाद अब मौसम बदलने वाला है। जी हां, अब हरियाणा में मौसम करवट लेने लगा है। वहीं अब प्रदेश से ठंड में पूरी तरह अलविदा कह दिया है। कई दिनों से प्रदेश के मौसम में लगाता बदलाव देखने को मिल रहा था। जिस वजह से कभी गर्मी तो कभी सर्दी का एहसास हो रहा था। वहीं बीते दिन रविवार को प्रदेश में मौसम खुशक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 21 मार्च तक मौसम के बदलते रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि जहां एक तरफ हरियाणा में गर्मी ने दस्तक दे दी है वहीं दूसरी ओर हवाओं का दौर अब भी जारी है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा के मौसम में बदलाव होता रहेगा।

  • जानिए कब से बदलेगा मौसम
  • जानिए कैसा रहा तापमान

Rajasthan Weather News Today: गर्मी से मिली राहत अब खत्म, तापमान में दोबारा से आएगी तेजी, जाने क्या है मौसम का मिजाज

जानिए कब से बदलेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि 19 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा जिसके आंशिक प्रभाव से 20 और 21 को वातावरण में नमी बढ़ सकती है। वहीं रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रियता के प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव रहा, हालांकि रविवार को मौसम खुश्क रहा। इसके बावजूद अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है।

Vitamin B12 की कमी के ये 6 संकेत न करें नज़रअंदाज़, लापरवाही बन सकती है मौत की बड़ी बीमारियों की वजह!

जानिए कैसा रहा तापमान

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक रविवार का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले सप्ताह में मौसम खुश्क रहने की ही संभावना है। वहीं राज्य में मौसम आमतौर पर 21 मार्च तक बदलता रहेगा। इसी दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव की संभावना है। जिसके कारण हल्की गति से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं रखी में 17 व 18 मार्च को उत्तरपश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है। हालाकि दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

हिंदू बन दो बच्चों की मां को प्रेमजाल में फंसाया, दुष्कर्म कर शादी का दबाव डाला और फिर…हुआ कुछ हैरान रह गई पुलिस