प्रवीण वालिया, करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Jail Inmates Will Run Petrol Pumps : हरियाणा के डीजीपी जेल मोहम्मद अकील (आईपीएस) ने रविवार को जेल विभाग द्वारा संचालित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया और वहां पर दी जाने वाली सुविधाओं व व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पेट्रोल पंप पर कार्य कर रहे कैदियों से भी बातचीत की। इस मौके पर उनके साथ पुलिस अधीक्षक जिला जेल लखबीर सिंह व डीएसपी जेल विवेक सांगवान भी मौजूद रहे। Jail Inmates Will Run Petrol Pumps
- प्रदेश के कई जिलों में जेल के कैदियों द्वारा चलाया जा रहा पेट्रोल पंप, अब करनाल में भी हुआ शुरू
Jail Inmates Will Run Petrol Pumps : इस पर 24 घंटे सेवाएं जारी रहेंगीं
निरीक्षण के दौरान डीजीपी ने कहा कि जेल विभाग द्वारा संचालित पेट्रोल पंप सबसे पहले कुरुक्षेत्र में स्थापित किया गया था, जोकि सफलतापूर्वक चल रहा है। जिसकी तर्ज पर अब करनाल, अम्बाला, यमुनानगर, हिसार व सोनीपत में भी संचालित है। इसके बाद इसे फरीदाबाद, नूंह, सिरसा, जींद, नारनौल व भिवानी में भी संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस फ्यूल स्टेशन पर पैट्रोल व डीजल के साथ-साथ सीएनजी भी उपलब्ध होगी। इस पर 24 घंटे सेवाएं जारी रहेंगीं।
Jail Inmates Will Run Petrol Pumps : उन कैदियों से काम लिया जा रहा है, जिनका व्यवहार अच्छा है
उन्होंने बताया कि इस पेट्रोल पंप से जो भी आय होती है, वह सीधा सरकारी खजाने में जाती है। सरकार की ओर से किसी भी तरह के कोई फंड की कमी नहीं है। चाहे वे कैदियों के खाने व सुविधाओं से संबंधित हो, चाहे जेलों के अंदर अन्य कई तरह की सुविधाओं से संबंधित हो।
उन्होंने बताया कि इस पेट्रोल पम्प पर उन कैदियों से काम लिया जा रहा है, जिनका व्यवहार अच्छा है। इसके बदले उन्हें जेल के नियमों के तहत मेहनताना भी दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के कार्य से कैदियों के अंदर एक अच्छे अनुभव के साथ-साथ अनुशासन की भावना भी जागृत होती है। Jail Inmates Will Run Petrol Pumps
सुधर कर बाहर जाएंगे तो इससे दूसरों को भी अच्छा संदेश जाएगा और अपराधों में गिरावट आएगी
उन्होंने कहा कि यहां से लोग सुधर कर बाहर जाएंगे तो इससे दूसरों को भी अच्छा संदेश जाएगा और अपराधों में गिरावट आएगी। कैदी यहां से सकारात्मक सोच के साथ बाहर निकलें और देश व समाज की प्रगति में अपना योगदान दें। उन्होंने बताया कि जेल के अंदर 135 तरह के भिन्न-भिन्न कार्य किये जाते हैं।
जेल में कैदियों की शिक्षा के लिए पुरुष व महिला लाइब्रेरी भी संचालित हैं। उन्होंने बताया कि जेल में सुरक्षा के दृष्टिगत पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जेल के अंदर अनाधिकृत तौर पर कोई सामान ना पहुंचे और जेल से किसी भी तरीके से अपराध को बढ़ावा ना मिले, यह सुनिश्चित किया जाता है। जेल के अंदर चारों ओर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे स्थापित किये गए हैं। Jail Inmates Will Run Petrol Pumps