India News (इंडिया न्यूज), Nuh Man Shot Dead : हरियाणा के नूंह के गांव बड़वा में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नल्हड़ मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में भिजवाया और गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Nuh Man Shot Dead : कुछ दिनों से चल रहा था विवाद

जानकारी के अनुसार महबूब (56) के परिवार का दूसरे पक्ष के साथ कुछ दिन से लगातार विवाद चल रहा था। पहले भी झगड़े के बाद पुलिस को शिकायत दी गई थी, लेकिन किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामला पंचायत में पहुंचा और समझौता हो गया था, लेकिन आरोपियों ने रंजिश जारी रखी।

हरियाणा के मौसम के बदले मिजाज, बर्फबारी के साथ बारिश के आसार, जानिए आज का वेदर अपडेट

छत से चढ़कर चलाई गोली

परिजनों के अनुसार, महबूब रोजा इफ्तार के बाद मस्जिद में नमाज अदा करने गए थे। रात करीब 8 बजे जब वे घर लौट रहे थे तभी आरोपियों ने अपने मकान की छत से उन पर गोली चला दी।

10 नगर निगमों के नतीजे, भाजपा को बड़ी बढ़त, अंबाला से सैलजा सचदेवा बनीं मेयर

गर्दन में लगी गोली, मौके पर मौत

गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण घरों से बाहर निकले और तुरंत घायल अवस्था में महबूब को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गर्दन में गोली लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि हत्या के बाद से गांव में लगातार तनाव बढ़ गया है, जिससे स्थिति को काबू में रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। परिजनों ने अभी तक पुलिस को शिकायत नहीं दी, लेकिन शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी चूक, विमान की लैंडिंग के समय हुआ कुछ ऐसा, बाल-बाल बची जान