India News (इंडिया न्यूज), Dr Archana Gupta : भाजपा प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता ने मोदी सरकार के 11 वर्षों को विकसित भारत का अमृत काल, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का बताया। डा. गुप्ता ने गुरुवार को गुरुग्राम स्थित भाजपा कार्यालय गुरुकमल में प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में मोदी सरकार ने आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी और वैश्विक मंच पर सशक्त राष्ट्र की पहचान बनाई। यही कारण है कि आज विकसित भारत और अमृतकाल जैसे संकल्प जमीन पर दिखाई दे रहे हैं। Dr Archana Gupta

  • गुरुग्राम में भाजपा प्रदेश महामंत्री ने प्रेसवार्ता कर मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियां गिनाई

Dr Archana Gupta : तीन तलाक का खात्मा किया और नया वक्फ कानून लेकर आई

इन 11 वर्षों में मोदी सरकार ने कांग्रेस के समय से चली आ रही तुष्टिकरण की राजनीति को बंद करके परफार्मेंस की राजनीति में बदला है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, विधायक मुकेश शर्मा, मेयर राजरानी मल्होत्रा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, प्रदेश प्रवक्ता यशपाल बतरा, बोधराज सीकरी आदि उपस्थित रहे।

डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रहित में ऐतिहासिक और निर्णायक फैसले लिए हैं। देश की जनता कहने लगी है कि मोदी है तो मुमकिन है। मोदी सरकार ने धारा-370 को हटाया, तीन तलाक का खात्मा किया और नया वक्फ कानून लेकर आई।

आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक छवि को दुनिया में स्थापित किया

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ भारत की रणनीति में अब निर्णायकता और आक्रामकता एक न्यू नॉर्मल बन गई है। सर्जिकल और एयर स्ट्राइक के बाद ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की निर्णायक छवि को दुनिया में स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने असंभव को संभव बनाया। कांग्रेस के शासन में इंदिरा से लेकर मनमोहन तक सिर्फ गरीबी हटाओ के नारे दिए जाते थे, लेकिन अब आंकड़े बताते हैं कि मोदी सरकार में 27 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए हैं। Dr Archana Gupta

Dr Archana Gupta : मोदी सरकार के 11 वर्षों में लोगों की सोच बदली

डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार, घोटालों और तुष्टिकरण की बात होती थी। सरकारी योजनाओं का लाभ बिचौलिए खा जाते थे। कांग्रेस के समय में देश की अर्थव्यवस्था हिचकौले लेती थी। उन्होंने कहा कि जब से देश में पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी है तब से घोटालों का अँधेरा दूर हुआ है और सुशासन का प्रकाश फैल रहा है। मोदी सरकार के 11 वर्षों में लोगों की सोच बदली है, लोग कहने लगे हैं मोदी है तो मुमकिन है। लोगों के बैंक खातों में योजनाओं का लाभ सीधा पहुंच रहा है।

ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं, यह हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर

डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि आयुष्मान और चिरायु कार्ड से गरीब लोगों का मुफ्त इलाज हो रहा है। मेक इन इंडिया की ताकत से एक्सपोर्ट में भारत लीड कर रहा है। रक्षा क्षेत्र में भी भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है, यह हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है। पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास, जल जीवन मिशन, पीएम जनधन योजना, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि आदि अनेक योजनाओं के माध्यम से गरीबों का कल्याण हो रहा है। Dr Archana Gupta

भाजपा सरकार में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता तीन गुना बढ़ा

डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए हरियाणा की नायब सरकार तीन गुणा गति से प्रदेश के विकास में जुटी है। लोगों को पीएम आवास योजना, हर घर नल से जल मिल रहा है। हरियाणा में नायब सरकार गरीब परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर दे रही है। हरियाणा में 1668 अस्पतालों में चिरायु और आयुष्मान कार्ड से लोगों का इलाज हो रहा है। भाजपा सरकार में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता तीन गुना बढ़ा है।

डबल इंजन की सरकार ने किसान हित में योजनाएं बनाकर काम कर रही

डा. गुप्ता ने कहा कि भाजपा किसान हितैषी सरकार है। डबल इंजन की सरकार ने किसान हित में योजनाएं बनाकर काम कर रही है। अन्नदाताओं की 24 फसलें एमएसपी पर खरीदने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य बना है। भाजपा शासन में प्रदेश में 79 सरकारी कॉलेज खोले गए, जिनमें से 32 विशेष रूप से लड़कियों के लिए हैं और अब 20 किलोमीटर के दायरे में एक कॉलेज है। साथ ही, 13 नये विश्वविद्यालय भी स्थापित किए गए। युवाओं को मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां मिलना भाजपा सरकार में ही संभव हो पाया है। Dr Archana Gupta

सिंचाई विभाग में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हुए घोटाले पर सैलजा का बयान, बोलीं – प्रदेश में ‘काम’ कम और ‘घोटाले’ ज्यादा हुए, सरकार करती है पारदर्शिता की बात..!!