India News (इंडिया न्यूज), MP Kartikeya Sharma : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिवस के मौके पर पंडित केदारनाथ ट्रस्ट व अस्पताल द्वारा लगाए रक्तदान शिविर व सिलाई मशीन वितरित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांसद कार्तिकेय शर्मा ने विशेष तौर पर शिरकत की।

इस मौके पर सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मनोहर लाल ने प्रदेश के साढ़े 9 साल में विकास की और अग्रसर किया। हरियाणा एक हरयाणवी एक का नारा सिद्ध करते हुए सबका साथ सबका विकास के नारे पर काम किया। हरियाणा में व्यवस्था परिवर्तन कर पर्ची खर्ची सिस्टम को खत्म करते हुए भविष्य की युवा पीढ़ी के लिए नायाब कदम उठाए। MP Kartikeya Sharma

  • पाकिस्तान द्वारा राफेल पर की टिप्पणी पर सांसद कार्तिकेय शर्मा का पलटवार, बोले – खुद की चिंता करे पाकिस्तान

MP Kartikeya Sharma : जन्मदिवस एक दिन का होता है पर हमें प्रेरणा ताउम्र के लिए लेनी चहिये

आज का दिन मनोहर लाल के जीवन से प्रेरणा लेने का दिन है। आज कतार में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का काम हो, अपने आवास का नाम संत कबीर कुटीर करना सब प्रेरणादायक है। मैने भी उनके जीवन से प्रेरणा ली है। मनोहर लाल ने क्षेत्रवाद खत्म कर सबका समान विकास कराया।

इंटरव्यू प्रणाली खत्म की जिसकी आवाज सबसे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने उठायी थी। आज हरियाणा के बच्चों को मेरिट पर नौकरियां मिलती है। हरियाणा की अर्थव्यवस्था को सुधारने का काम मनोहर लाल ने किया आज पंजाब से हरियाणा की जीडीपी डबल है। जन्मदिवस एक दिन का होता है पर हमें प्रेरणा ताउम्र के लिए लेनी चहिये।

मनोहर लाल जी ने साढ़े नौ साल प्रदेश की जनता के लिए काम किया

मनोहर लाल जी का जो योगदान हरियाणा के नव निर्माण के लिए हैं बहुत अच्छा योगदान है। मनोहर लाल जी ने योजना और परियोजना के माध्यम से आख़िरी पंक्ति में खड़े होने वाले व्यक्ति का ध्यान रखा। मनोहर लाल जी ने साढ़े नौ साल प्रदेश की जनता के लिए काम किया। पहले उन्हें प्रदेश की सेवा की अब पूरे देश की सेवा कर रहे हैं। MP Kartikeya Sharma

उसी सेवा भाव को रखते हुए आज हमने यह कार्यक्रम किया है। मनोहर लाल ने बिना भेदभाव के काम किया। पहले बतौर सीएम अब बतौर केंद्रीय मंत्री वह लोगो को सिखा रहे है कि लोगो को अपना जीवन कैसे जीना चाहिए। आज के आयोजन के लिए रोटरी क्लब का भी धन्यावाद किया और कहा कि समाज की भलाई के लिए ऐसे काम जरूरी है।

MP Kartikeya Sharma : पंजाब सरकार ने जो परिस्थितियों उत्पन्न की यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण

पंजाब के पानी रोकने के मुद्दे पर कार्तिकेय शर्मा बोले कि पंजाब सरकार ने जो परिस्थितियों उत्पन्न की यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। पहलगाम हमले के बाद जब देश में जो स्थिति है ऐसे वक्त पर आंतरिक कलह निकलकर आई यह अच्छी बात नहीं। ऐसे वक्त पर पंजाब सरकार ने यह मुद्दा क्यों उठाया यह भी कई प्रश्न उठाता है। ऐसे मुद्दे पर राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। पंजाब सरकार से हमारा सवाल है कि क्या यह पानी सिर्फ हरियाणा को जाना था ? यह पानी हरियाणा के साथ दिल्ली को भी मिलना है। अब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार नहीं है, तो इस तरह की राजनीति की जा रही है। उन्होंने कहा हरियाणा का जो हक है हरियाणा लेकर रहेगा।

MP Kartikeya Sharma : पाकिस्तान खुद की चिंता करे

इस मुद्दे पर राजनीतिक कैसे भुनाई जा सकती है यह पंजाब सरकार द्वारा किया जा रहा है। अगर बातचीत से रास्ता नहीं निकला तो न्यायालय से हक जरूर मिलेगा। जो व्यवस्था बनाई गई है जो व्यवस्था चल रही है उसी अनुसार पानी बांटा जाना चाहिए।

वहीं पाकिस्तान द्वारा राफेल पर की टिप्पणी पर कार्तिकेय शर्मा बोले कि पाकिस्तान खुद की चिंता करे। कांग्रेसी नेता द्वारा राफेल को खिलौना बताने के कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण आज विपक्ष को चाहिए कि वह जो हुआ उसके बाद एक सुर में देश की ताकत का साथ दें ना कि इस तरह की व्यानवाजी करके राजनीति करें। MP Kartikeya Sharma

सांसद किरण चौधरी का बड़ा बयान ‘ओछी राजनीति’ कर रहे पंजाब के सीएम, पहलगाम हमले के बाद सारा देश एकत्रित, लेकिन भगवंत मान..!