India News (इंडिया न्यूज), Deepender Hooda : प्रदेश में बने जल संकट के लिए भाजपा सरकार पंजाब को कोस कर स्वयं अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती। कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश को भाखड़ा डैम से अपने हिस्से का पूरा पानी मिलता था क्योंकि भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) में हरियाणा कैडर से सिंचाई विभाग के अधिकारी- SE(सिंचाई), SDO, JE के साथ-साथ तीन सदस्य नियुक्त थे। Deepender Hooda
Deepender Hooda : हरियाणा के अधिकारियों को BBMB में नियुक्त नहीं करा पाई सरकार
पिछले कुछ वर्षों से बीजेपी सरकार सोती रही और हरियाणा के अधिकारियों को BBMB में नियुक्त नहीं करा पाई। जब हरियाणा के लोग ही बोर्ड में नहीं होंगे तो प्रदेश के अधिकार की बात कौन करेगा। उक्त बातें कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पानीपत में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कही। सांसद दीपेंद्र हुड्डा आज पानीपत के मॉडल टाउन स्थित विराट नगर में कांग्रेस नेता सतपाल रोड के निवास पर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे थे। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के हक का जो पानी है वह पानी हरियाणा को हर हालत में मिलना चाहिए। Deepender Hooda
हरियाणा सरकार विधानसभा का स्पेशल सेशन बुलाए
इस मामले में कांग्रेस पार्टी सरकार के साथ है। सभी मिलकर हरियाणा के हितों के लिए संघर्ष करेंगे। पंजाब सरकार ने हरियाणा के हक का जो पानी रोका है वह बिल्कुल असंवैधानिक है। सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इस मामले में हरियाणा सरकार विधानसभा का स्पेशल सेशन बुलाए।
सांसद ने कहा कि भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड में भी हरियाणा के अधिकारी शामिल होते है। यदि हरियाणा के अधिकारी बोर्ड में शामिल होते तो यह समस्या नहीं आती। इस मामले में हरियाणा सरकार भी सोती रही। सरकार ने पहले उचित कदम नहीं उठाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सभी सांसदों को लेकर प्रधानमंत्री के समक्ष इस मामले को उठाकर समाधान निकलवाना चाहिए। Deepender Hooda