India News (इंडिया न्यूज), OP Dhankar Retort On MP Saugata Roy : तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत राय के बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने जमकर निशाना साधा, धनखड़ ने कहा कि उनको ड्रोन पर बिठाकर पाकिस्तान भेज देना चाहिए, क्योंकि बाकी सब ने तो भारतीय सेना का पराक्रम मीडिया के माध्यम से देख लिया है। ऐसे जो लोग बच गए हैं उनके लिए विशेष इंतजाम करना चाहिए।

OP Dhankar Retort On MP Saugata Roy : नए भारत की सेना ने नए प्रकार के युद्ध में बेहरतीन प्रदर्शन किया

उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना के शौर्य और सम्मान में भारतीय जनता पार्टी ने बहादुरगढ़ में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई, इस मौके पर उन्होंने यात्रा को सम्बोधित करते हुए सेना के पराक्रम की खूब सराहना की। तिरंगा यात्रा में काफी जन सैलाब उमड़ा। धनखड़ बोले- नए भारत की सेना ने नए प्रकार के युद्ध में बेहरतीन प्रदर्शन किया।

पाकिस्तान के डिफेंस मैकेनिज्म को भारतीय सेना ने नेस्तनाबूद किया

आतंकियों को ढूंढ-ढूंढ कर सटीक चोट मारी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के डिफेंस मैकेनिज्म को भारतीय सेना ने नेस्तनाबूद किया। भारतीय सेना ने घर में जाकर आतंकियों को ठोका। कांग्रेस द्वारा लोकसभा का विशेष सत्र बुलाने के सवाल पर धनखड़ बोले आवश्यक जानकारियां सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जा चुकी हैं। पहले सारा देश एकजुट रहा, अब भी उसी तरह का व्यवहार करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा ऑपरेशन सिंदूर अभी स्थगित हुआ है, ऐसे समय पर लोकसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग निरर्थक है। OP Dhankar Retort On MP Saugata Roy

कैथल से पकड़ा पाकिस्तान का जासूस, ऑपरेशन सिंदूर और सेना से जुड़ी खुफिया जानकारी ISI को भेजने का आरोप,  ISI ने लड़की के जरिये फंसाया