India News (इंडिया न्यूज), OP Dhankar Targeted Mann Sarkar : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा मान सरकार का फैसला संविधान और सिस्टम के खिलाफ है। उन्होंने कहा आज भगवंत मान को दसों गुरू भी कोस रहे होंगे। गुरूओं के जिस प्रदेश में छबील लगाने की परम्परा रही है वो आज हरियाणा का पानी रोक रहे हैं। ओपी धनखड बहादुरगढ़ में यूपीएससी परीक्षा पास करने वाले आदित्य विक्रम अग्रवाल और अभिलाष सुन्दरम का अभिवादन करने आए थे। हरियाणा स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष पवन वर्मा ने स्वागत समारोह का आयोजन किया था। OP Dhankar Targeted Mann Sarkar

OP Dhankar Targeted Mann Sarkar  : अच्छा अधिकारी बनकर करनी है देश और प्रदेश की सेवा

धनखड़ ने दोनों अभ्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि अच्छा अधिकारी बनकर देश और प्रदेश की सेवा भी करनी है। धनखड़ ने कहा कि हरियाणा हांगे का है और अगर हरियाणा का बच्चा फोकस कर लेता है तो वो ओलम्पिक में मैडल, सीमा पर अपने पराक्रम से अशोक चक्र और देश की सबसे बड़ी परीक्षा पास कर आईएएस भी बन जाता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने प्रदेश में पढ़ाई का माहौल बनाया है जिसके कारण प्रदेश के बच्चे लगातार यूपीएससी जैसी बड़ी परिक्षाओं में आगे बढ़ रहे हैं।

OP Dhankar Targeted Mann Sarkar : छबील लगाकर लोगों की प्यास बुझाने की परम्परा का प्रदेश

ओमप्रकाश धनखड़ ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली का पानी भी प्रभावित हुआ है जिसके कारण लोगों के साथ पशुओं के पीने के पानी का संकट भी खड़ा हो रहा है। पंजाब गुरूओं की धरती है और छबील लगाकर लोगों की प्यास बुझाने की परम्परा का प्रदेश है। उन्होंने कहा कि आज दसों गुरू भगवंत मान को उनके दुर्भाग्यपूर्ण फैसले के लिए कोस रहे होंगे। धनखड़ ने कहा कि दिल्ली की हार की फ्रस्ट्रेशन और निराशा में हरियाणा का पानी रोकने का फैसला भगवंत मान ने किया है जो गलत है। OP Dhankar Targeted Mann Sarkar

गर्मी में ‘किडनी’ को बचाने के लिए ‘जंक फूड’ व ‘प्रोसेस्ड आइटम्स’ से बनाएं दूरी, यूरोलोजिस्ट डॉ भूपेंदर कादयान के मुताबिक ‘ये ऐतिहायत’ भी ज़रूरी