India News (इंडिया न्यूज), Minister Krishan Lal Panwar : हरियाणा के विकास पंचायती मंत्री कृष्ण लाल पंवार आतंकी हमले में मारे गए नेवी में लेफ्टिनेंट अधिकारी विनय नरवाल के परिवार के बीच शोक व्यक्त करने पहुंचे। पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बर्बरतापूर्ण हुए आतंकवादी हमले में भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की असामयिक मृत्यु से मन अत्यंत दुखी है। Minister Krishan Lal Panwar
Minister Krishan Lal Panwar : ‘आज पूरा देश दुख में है’
आज उनके घर पहुंचकर विनय के परिजनों को सांत्वना प्रदान कर ढांढस बंधाया। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा उनके परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। कृष्ण लाल पंवार ने कहा आज पूरा देश दुख में है, विनय नरवाल के परिवार के बीच में मैं उन्हें अपना शोक व्यक्त करने के लिए यहां पहुंचा था। आज पूरा देश पहलगाम में जो घटना हुई है पूरा देश और देश के प्रधानमंत्री इस घटना से बहुत दुखी है। Minister Krishan Lal Panwar
पाकिस्तान को कठोर परिणाम भुगतने पड़ेंगे
पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा नरेंद्र मोदी की सरकार ने सीसीएस में बहुत बड़ा फैसला लिए हैं, जो 1960 में जो सिंधु का समझौता है उसको रद्द किया है। उसके इलावा पाकिस्तान का उच्च आयोग हिंदुस्तान में जो उनका कार्यालय था उसे 48 घंटे के अंदर खाली करने का आदेश दिया है।
पाकिस्तान के लोग जो हिंदुस्तान में वीजा लेकर आये थे, उनको भी रद्द कर दिया गया है एक मई से पहले हिंदुस्तान खाली करने के आदेश दिए गए है। उन्होंने कहा कि पूरा हिंदुस्तान एक है। सरकार ने मजबूती से कह दिया है जो आतंकवादियों ने जो किया है उसके पाकिस्तान को कठोर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। Minister Krishan Lal Panwar