India News (इंडिया न्यूज), Panipat Municipal Corporation Election : नगर निगम के चुनाव आगामी 9 मार्च को होंगे। इन चुनाव के लिए यूं तो शहर के सभी 26 वार्डो में प्रचार का कार्य तेजी पकड़ रहा है, लेकिन जिस प्रकार पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता वार्ड 26 में घर-घर जा कर प्रचार कर रहे है यह नजारा देखते ही बनता है।

इसी कड़ी में शनिवार को वार्ड 26 के राम स्वरूप चौक के आर्य बैंकेट हॉल में भी पानीपत नगर निगम चुनाव प्रभारी एवं पूर्व मंत्री डॉ बनवारी लाल, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, मेयर प्रत्याशी कोमल सैनी, पूर्व मेयर अवनीत कौर, वार्ड 26 प्रत्याशी कुसुम भट्ट के अलावा शहर के सभी मंडल अध्यक्षों ने भी एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।

Panipat Municipal Corporation Election : स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की लहर चल रही

इससे पूर्व इन सभी नेताओं ने रीबन काटकर इस वार्ड 26 के नए चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। जिला चुनाव प्रभारी एवं पूर्व मंत्री डॉ बनवारी लाल ने कहा कि इस समय पूरे प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की लहर चल रही है जीत सुनिश्चित है। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने जहां सभी प्रदेशों में संतुलित शहरी एवं ग्रामीण विकास किया है।

वहीं कूटनीति के क्षेत्र ने भी भारत को विश्व पटल पर स्थापित कर दिया है। जो विदेशी शक्तियां भारत को गरीब देश मान कर पूरा सम्मान नहीं देती थी। आज उन सभी शक्तियों की आंखों में आंखे डालकर भारत बात करता है। इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अनुभव और केंद्र सरकार की सूक्ष्म आर्थिक नीतियां जिनके कारण भारत विश्व की पांचवीं आर्थिक शक्ति बन गया है।

कोमल सैनी और कुसुम भट्ट को भारी मतों से जीत दिलवाए

पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार ने विकास के मामले में अभूतपूर्व विकास करके पानीपत को हरियाणा में पुनः स्थापित कर दिया है आज पानीपत के विकास की चर्चा हरियाणा में ही नहीं पड़ोसी राज्यों में भी होने लगी है इसलिए इन चुनाव में कोमल सैनी और कुसुम भट्ट को भारी मतों से जीत दिलवाए।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर कृष्ण छोक्कर, रोशन लाल माहला, आर. डी कल्याण रविंद्र तुषामड, गंगा राम स्वामी अतर सिंह प्रजापत, सुनीता गोयल, सुनील कंसल, प्रमोद कुराडीया, सुनील परढाना, योगेश भादड, राजेश भारद्वाज, नवीन सक्सेना, कृष्ण भगत, सुभाष शर्मा, जितेंद्र आर्य, सुरेश कश्यप, संदीप हुडा, आजाद नेहरा, पुष्पा पासी, सरोज शर्मा, ओम दत्त आर्य, अनिल शर्मा, मोना शर्मा, सीमा शर्मा, यशपाल राणा, नीरज पाल, मधु शुक्ला, प्रेम वर्मा, देवांशू वर्मा, रविंद्र रोड, अमित पंडित, सुमित त्यागी, सुधांशु गुर्जर, अशोक चौहान, देवेंद्र चौहान, डिम्पल त्यागी, विजय रोड, ओम प्रकाश शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, राजू पंजाबी, प्रेम चंद शर्मा एवं सभी वार्ड वासी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

पेपर लीक पर कुमारी सैलजा का बयान, कहा – सरकार सत्ता के नशे में मस्त, बच्चों के भविष्य की नहीं परवाह, कोई भी परीक्षा बिना धांधली के पूरी नहीं हुई

फरीदाबाद में बैंक मैनेजर के घर में हुई लूट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पहले इलाके की रेकी की, फिर दिया लूट की वारदात को अंजाम