India News (इंडिया न्यूज), Panipat Municipal Corporation Election : जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया और पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने जिला में हुए निगम चुनाव को लेकर रविवार को संयुक्त रूप से जिला के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सौंधापुर, मॉडल टाउन,इंदिरा विहार कॉलोनी में बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और मतदाताओं से बातचीत भी की। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि निगम चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ है इसके लिए उन्होंने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को बधाई भी दी।

Panipat Municipal Corporation Election  : स्ट्रांग रूम के हर कोने को कैमरों से लैस किया गया

उन्होंने बताया कि 12 मार्च को पानीपत जिला में हुए निकाय चुनावों की मतगणना होगी। इसे लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां जारी हैं। ईवीएम को पुलिस के कड़े सुरक्षा पहरे में रखा गया है। रविवार को पानीपत में मेयर प्रत्याशी व 26 वार्डों के पार्षदों के लिए मतदान हुआ। समाचार लिखे जाने तक 365 बूथों पर कुल 52.2% मतदान हुआ है।

नगर निगम चुनाव मतदान के बाद सभी ईवीएम को स्ट्रांग रूम में सील कर दिया गया है। आर्य कॉलेज के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में ईवीएम के लिए स्ट्रांग रूम बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि ईवीएम की सुरक्षा को लेकर स्ट्रांग रूम पर विशेष सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। मतगणना तक स्ट्रांग रूम दो लेयर सुरक्षा घेरे में रहेंगे। स्ट्रांग रूम के हर कोने को कैमरों से लैस किया गया है।

दो लेयर में सुरक्षा का घेरा बनाया

पहली लेयर में एचएपी के जवान तैनात किए गए हैं। इसी तरह दूसरी लेयर में जिला पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है।  पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए उप पुलिस अधीक्षक शहर राजबीर सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही इनकी सहायता के लिए थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल को नियुक्त किया गया है। और साथ ही स्ट्रांग रूम स्थल के आसपास के क्षेत्र में गश्त के विशेष निर्देश दिए गए है। Panipat Municipal Corporation Election

निगम चुनाव में रेड क्रॉस सोसाइटी व स्वयंसेवी संस्थाओं ने दिया विशेष योगदान

उपायुक्त एवं रेड क्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष डा. वीरेन्द्र कुमार दहिया के निर्देशानुसार  नगर निगम चुनाव में दिव्यांगजनों व बुजुर्गों की सहायतार्थ 150 व्हील चेयर उपलब्ध करवाई गई। जिसमें पंचायत विभाग का विशेष योगदान रहा। रैडक्रास सचिव गौरव राम करण ने बताया कि इस कार्य  हेतु जिला प्रशिक्षण अधिकारी हरमेश चन्द को ओवराल नियुक्त करते हुए बलबीर सिंह, लाल चंद, जसमरे, अशोक कुमार, वीरेन्द्र, विकास, कला भारद्वाज, प्रदीप कुमार वा अन्य की अगुवाई में टीमें बनाई गई और लगभग 300 से अधिक स्वंयसेवकों ने अपनी सेवाएं दी और दिव्यांगजनों व बुर्जुगों को वोट डालने में सहायता प्रदान की।

स्वंयसेवको ने बड़े अच्छे प्रकार से चुनाव में अपनी सेवाएं प्रदान की

मतदान केन्द्रों पर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नगर निगम के अधीन पड़ने वाले सभी पोलिंग बूंथों पर स्वंयसेवक उपलब्ध करवाने में शिक्षा विभाग व अन्य शैक्षिणिक संस्थानों आर्य कालेज, राजकीय महाविद्यालय, बहरामपुर, मतलोडा, देश बंधू गुप्ता कालेज, सनातन धर्म कालेज, आई.बी. कालेज का विशेष योगदान रहा। जिला प्रशिक्षण अधिकारी हरमेश चन्द ने बताया कि स्वंयसेवको ने बड़े अच्छे प्रकार से चुनाव में अपनी सेवाऐं प्रदान की। उन्होनें चुनाव के इस महापर्व में सहयोग प्रदान करने के लिये सभी स्वयंसेवकों व संबधिक शैक्षिणक संस्थानों व शिक्षा विभाग का आभार प्रकट किया। Panipat Municipal Corporation Election

लिंगानुपात सुधार में करनाल जिला बना प्रदेश का सिरमौर, साल 2024 में लिंगानुपात का आंकड़ा पहुंचा 926 के पार

सरसों व गेहूं की फसल पकाव की ओर, कटाई की तैयारियों में जुटे किसान, ओलावृष्टि से फसल चौपट, बची-खुची फसल को लेकर रिस्क नहीं लेना चाहते किसान 

हनीट्रैप में फंसा आठ लाख रुपये की राशी ऐंठते एक महिला सहित दो गिरफ्तार, दुष्कर्म के दर्ज मामले को रफा-दफा करने की एवज में ली राशि