India News (इंडिया न्यूज), Panipat News : पानीपत शहर के आजाद नगर की एक गली में शनिवार देर शाम को करीब 9 बजे एक भ्रूण नाली में पड़ा हुआ मिला है। भ्रूण को आवारा कुत्ते नोच रहे थे। कुतों को वहां टहल रहे स्थानीय युवक ने दूर भगाया और युवक ने देखा कि वह करीब 5 माह की लड़की का भ्रूण था, जिसे उसकी मां ने जन्म से पहले ही मार दिया। वहीं मामले की शिकायत माडल टाउन थाना पुलिस को दी गई। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। Panipat News

Panipat News : करीब 4-5 माह का भ्रूण किसी ने नाली में फेंका हुआ था

मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में अनिल ने बताया कि वह आजाद नगर का रहने वाला है। वह कार लोन का काम करता है। वह 7 जून की देर शाम को करीब 9 बजे घर के बाहर गली में टहल रहा था। तभी उसने देखा कि गली में नाली के किनारे कुछ आवारा कुत्ते एक भ्रूण को नोच रहे थे।

उसने कुत्तों को वहां से भगाया। इसके बाद देखा कि करीब 4-5 माह का भ्रूण किसी ने नाली में फेंका हुआ था और गौर से देखा तो वह भ्रूण एक लडक़ी का था, जिसे उसकी मां ने पहचान छिपाने के लिए परित्याग कर जन्म से पहले ही फेंक दिया। Panipat News

घग्गर पाइप लाइन मुद्दे को लेकर कुमारी सैलजा ने सीएम को लिखा पत्र, कहा- पाइप हटाने के निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए किसानों के लिए की जाए उचित व्यवस्था