India News (इंडिया न्यूज), Panipat News : शहर की एक कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय विवाहित लड़की मां बनी है। उसकी एक साल पहले सोनीपत में शादी हुई थी और अब उसने एक लड़की को जन्म दिया है। नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। वहीं पर मामले की जानकारी सोनीपत पुलिस को मिलने के बाद शादी करवाने वाले बुआ-फुफा, पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। लड़की की 13 साल में शादी करा दी गई थी। Panipat News
Panipat News : झगड़े से परेशान होकर बुआ ने उसकी शादी कर दी
जानकारी मुताबिक लड़की ने बताया कि उसके पिता का देहांत हो चुका है और मां किसी प्रेमी के साथ चली गई है। वह अपनी बुआ-फूफा के पास रहती थी। कभी अपने माँ-बाप को नहीं देखा। वह हमेशा बुआ-फूफा को ही मम्मी-पापा कहती रही। फूफा के दो बेटे हैं। वह कभी स्कूल भी नहीं गई।
अपनी उम्र और पढ़ाई के अधिकार के बारे में कभी पता नहीं चला। सात साल की उम्र से बुआ ने घर के काम-काज सिखाए। फूफा शराब का नशा करता था और बुआ से उसकी 13 वर्ष की उम्र में ही शादी करने का दबाव बना रहा था। जिससे झगड़े से परेशान होकर बुआ ने उसकी शादी कर दी थी। Panipat News
डॉक्टरों ने शक होने पर उसका आधार कार्ड देखा तो मामले का पता चला
शादी के बाद वह गर्भवती हो गई और अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने शक होने पर उसका आधार कार्ड देखा तो मामले का पता चला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने पति और सास को गिरफ्तार कर लिया था। मामले का पता लगने पर नारी तू नारायणी उत्थान समिति अध्यक्ष सविता आर्य ने लड़की से मुलाकात की और जच्चा बच्चा का हाल जाना। साथ ही लड़की को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ये लड़की सिस्टम की मार झेल रही है। इसके साथ इतना कुछ हो गया और इससे अंदाजा भी नहीं हैं। प्रशासन संग मिलकर लड़की के लिए हर मदद के लिए अग्रणी रहेगी। Panipat News