India News (इंडिया न्यूज), Panipat News : पानीपत में गाय के पहले दूध से बने खीस को खाकर पूरा परिवार बीमार हो गया। परिवार ने गाय के बछड़े को जन्म देने के बाद निकाले पहले दूध से खीस बनाया था। जिसे खाने के करीब डेढ़ घंटे बाद परिवार के 9 सदस्यों को उल्टियां लगने शुरू गईं।
बच्चे बेहोश होने लगे। हालत बिगड़ने पर परिवार के एक सदस्य ने तुरंत एंबुलेंस को कॉल कर बुलाया। जिसके बाद सभी को वहां से सिविल अस्पताल ले जाया गया। सिविल अस्पताल में परिवार उपचाराधीन है। इनमें 4 बच्चे शामिल हैं। 3 साल की बच्ची की हालत गंभीर है। Panipat News
Panipat News : खीस को परिवार के सभी सदस्यों ने खाया था
अस्पताल में भर्ती सुनील ने बताया कि वह विद्यानंद कॉलोनी का रहने वाला है। उनके पास एक गाय है। जिसने कल यानी 11 मई को बछड़े को जन्म दिया था। एक दिन बाद गाय के पहले दूध का खीस बनाया जाता है। इसी के चलते सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे उसकी मां ने खीस बनाया। थोड़ा दूध भी रखा गया। खीस को परिवार के सभी सदस्यों ने खाया था। इसे खाने के करीब डेढ़ घंटे बाद परिवार के एक के बाद एक सभी 9 सदस्यों को उल्टियां लगनी शुरू हो गईं।
Panipat News : तीन साल के बच्चे की हालत ज्यादा नाजुक
जिसके बाद सभी को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जहाँ पर डॉक्टरों को टीम द्वारा सभी का इलाज किया जा रहा है। वहीं पर एक तीन साल के बच्चे की हालत ज्यादा नाजुक बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि गाय एकदम स्वस्थ हैं लेकिन पहले दूध से बने खीस खाने के बाद उनकी हालत बिगड़ी हैं। डॉक्टरों ने सभी का इलाज तुरंत शुरू कर दिया हैं और दूध का सैंपल भी मंगवाया है, जिससे जांच की जा सके कि आखिर परिवार के लोगों की हालत किस लिए बिगड़ी है।