India News (इंडिया न्यूज), Panipat News : पुलिस ने बीच सड़क पर गोरक्षक को चोटी पकड़रकर खींचा। उसके साथ मारपीट भी की। गोरक्षक का आरोप है कि उन्होंने तस्करों की पशु से भरी 2 गाड़ियां पुलिस को पकड़वाई। मगर, पुलिस ने कार्रवाई के बजाय उन्हें छोड़ दिया। उसने जब इसका विरोध किया तो उसे रिश्वत की पेशकश की गई।

यह आरोप उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर डायल-112 में तैनात पुलिसकर्मियों पर लगे। मामले की वीडियो भी सामने आई। जिसके बाद गोरक्षक की शिकायत पर पानीपत के स्क्क लोकेंद्र सिंह ने समालखा के एसएचओ को जांच के आदेश दे दिए हैं। एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। Panipat News

हरियाणा की मंडियों में सीएम फ्लाइंग की ताबतोड़ छापेमारी, कहीं तोल में मिला गड़बड़झाला तो, कहीं अवैध रूप से राखी मिली सरसों

Panipat News : डायल 112 को सूचित किया

सनौली थाने में पुलिस को पशु तस्करी की सूचना दी एसपी को दी शिकायत में करन ने बताया कि वह सनौली रोड का रहने वाला है। 16 अप्रैल को अवैध पशु तस्करी की गुप्त सूचना पर वह टीम के साथ सनौली थाने पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सनौली थाना पुलिस यमुना नाका पर खड़ी हो गई। इसके बाद डायल 112 को सूचित किया। पानीपत की ओर से एक बोलेरो गाड़ी आई। Panipat News

Panipat News : पशुओं को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था

पुलिस की मदद से गाड़ी रुकवाई, उसमें 6 पशु भरे थे जिसको पुलिस की मदद से रूकवाया। उसमें 6 पशु थे। जिनमें चारे-पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। पशुओं को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। पुलिस द्वारा पशुओं की रसीद मांगने पर कोई कागज पेश न कर पाए। ये कार्रवाई नाके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों की तरफ गई। करन का आरोप है कि कुछ देर बाद डायल 112 वापस आई और उसे रिश्वत देने का प्रयास करती है। उसने रिश्वत लेने से मना कर दिया।

बड़ौली ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा – घोटालों का पर्दाफाश होने से हाय-तौबा मचा रही कांग्रेस पार्टी, सोनिया और राहुल ने ऐसी कम्पनी बनाई जिसका मकसद..!!

थोड़ी देर बाद ट्रक भी रुकवाया, भैंसे भरी थी

कुछ देर बाद एक बड़ा ट्रक पानीपत की ओर से आया। जिसके अंदर भी करीब 25-30 भैंसें ठूंस-ठूंस कर भरी हई थी। जिसे यमुना नाके पर पुलिस की मदद से रोका गया। दोनों गाडय़िां यमुना पुल पर पुलिस नाके पर रोकी गई थी। इसी दौरान गाडय़िां बहुत तेज गति से उत्तर प्रदेश की तरफ चली गईं। Panipat News

गाडिय़ां छोडऩे पर पूछा तो पुलिसकर्मियों ने पीटा जब उसने इस बारे में डायल 112 पुलिसकर्मियों से पूछा गया कि आप यह गाड़ी थाने में ले गए थे, तो यह यूपी की ओर कैसे चली गई। इसी बात पर पुलिसकर्मी तैश में आ गए और उसके साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। इसके बाद उससे मारपीट की और ट्रक जाने दिया। पुलिसकर्मी ने उसकी चोटी पकड़ कर उखाडऩे का प्रयास किया। उसने कहा कि इससे उसकीधार्मिक भावनाएं आहत की गईं। Panipat News

गोरक्षक बोले- पुलिस गोतस्करों से मिली हुई

कर्ण का कहना है कि सनौली रोड पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों के व्यवहार से एहसास होता है कि यह पुलिस कर्मचारी अवैध पशु तस्करों के साथ मिले हुए है, जो कि रात के समय पशु तस्करों से पैसों की वसूली करते है। वहीं इस बारे में सनौली थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि रात को एक बजे तस्करी की सूचना मिली थी। पुलिस टीम के साथ चार पांच घंटे नाका लगा खड़ी रही, लेकिन इस दौरान कोई गाड़ी नहीं आई। गौरक्षक द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार है। गौरक्षक ने ही पुलिस के साथ दुर्व्यहार किया है। मामले की जांच जारी है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

झज्जर में Grievances Committee की बैठक में पहुंचे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, हिसार में बाबा साहब प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ पर दी प्रतिक्रिया