India News (इंडिया न्यूज), Panipat News : पानीपत जिला के सनौली खुर्द यमुना पुल चौकी पर तैनात तीन पुलिसकर्मियों ने रविवार रात को दो युवकों को टैम्पू से उतार कर पिटाई की। इनमें से एक युवक को लॉकअप में बंद कर दिया, जबकि दुसरे ने किसी तरफ भाग कर जान बचाई।

भागने वाले युवक का शव सोमवार को सुबह यमुना पुल के नीचे पड़ा मिला। मारपीट व हत्या करने का पुलिसकर्मीयों पर आरोप लगाते हुए परिजनों ने रोड जाम कर दिया। मृतक युवक की पहचान यूपी के शामली जिले के कांधला निवासी 22 वर्षीय विजय के रूप में हुई। परिजनों का आरोप है कि तीनों पुलिसकर्मियों ने ही युवक की हत्या की है और 15 हजार रुपए छीन लिए। Panipat News

Panipat News : एक लड़की ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था

इसकी सुचना जैसे ही समालखा डीएसपी नरेन्द्र कुमार को मिली तो सुचना मिलते ही वो मौके पर पहुंचे। और मृतक के परिजनों को समझाने का प्रयास किया। डीएसपी के आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम को खोला और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले गए।

वहीं दूसरी और मामला लड़की से छेड़छाड़ का बताया जा रहा है कि एक लड़की ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। जिस कारण दोनों भाईयों में एक भाग गया और दूसरे को पकड़ लिया, लेकिन बाद में पुलिस ने लड़के के पिता को बुलाकर पकड़े गए युवक को गलती मानने के बाद पिता को सौंप दिया था।

टोल प्लाजा पर चैकिंग के लिए रूकवाया था टैम्पू

यूपी के कांधला निवासी अजय ने बताया कि वो और उसका भाई विजय कैटरिंग का काम करते थे। रविवार की शाम दोनों भाई कुरुक्षेत्र से कांधला अपने घर की और पानीपत से टैम्पू में अन्य सवारियों के साथ सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही वो सनौली यमुना पुल के नजदीक टोल प्लाजा के पास पहुचें तो टोल प्लाजा पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान ऑटो को रोक लिया। Panipat News

टैंपू के रूकने के बाद सनौली थाने के एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने उसे और उसके भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान सनौली थाने के दो अन्य पुलिसकर्मी भी वहां पहुंच गए। इसके बाद तीनों ने उन दोनों के साथ बुरी तरह मारपीट की। सबके सामने पैर तक पकड़वाए। इसके बाद उन्हें ऑटो में बिठाकर जाने के लिए कह दिया। उस वक्त तीनों पुलिस कर्मी शराब के नशे में धुत थे।

यमुना पुल पर दोबारा गाडी से पिछा कर रूकवाया टैम्पू

एक जान बचाकर भाग, दूसरे को लॉकअप में डाला अजय का आरोप है कि टोल प्लाजा पर हुई पिटाई के बाद वे ऑटो में बैठकर चले दिए। सनौली नाके पर ही पहुंचे थे की तीनों पुलिस कर्मी गाड़ी से पीछे आए और एक बार फिर उनका ऑटो रुकवा लिया। दोनों को फिर उतार कर मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने कारण पूछा तो लात घूंसे मारे। इससे डर कर उसका भाई विजय वहां से भाग गया। इस पर तीनों पुलिसवालों ने उसे तो सनौली पुलिस चौकी में बंद कर दिया और फिर उसके भाई के पीछे चले गए।

Panipat News : रात भर गायब रहा, सुबह मिला शव

मृतक के भाई अजय ने बताया कि रातभर उसका भाई विजय गायब रहा। सोमवार को सुबह शव यमुना नदी में यमुना पुल से नीचे मिला। अजय ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों ने उससे 15 हजार रुपए छीन लिए और फोन करके उसके पिता अजब सिंह को भी बुला लिया और उससे भी रुपए लिए। जब उसने पुलिसकर्मियों से अपने भाई विजय के बारे में पूछा तो पुलिस ने बताया कि वह भाग गया। पूरी रात विजय का पता नहीं चला। सोमवार की सुबह सनौली पुलिस चौकी के पास यमुना पुल से नीचे विजय का शव मिला।

मृतक के परिजनों ने रोड पर लगाया जाम

सोमवार की सुबह यमुना पुल से नीचे विजय का शव मिलने की सूचना पर परिजनों को मिली तो वो भी मौके पर पहुंच गए और बेटे का शव देख उन्होंने रोना बिलखना शुरू कर दिया। मां और बहन ने आरोप लगाया कि तीनों पुलिस कर्मियों ने ही विजय को पुल से नीचे धक्का देकर मार दिया। पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर महिलाओं ने सडक़ पर बैठकर जाम लगा दिया। Panipat News

टैम्पू से नीचे उतारा तो एक डर के कारण भाग गया

इस विषय में सनौली खुर्द थाना प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि एक लडकी ने युवको पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था जबकि पुलिसकर्मीयों ने उक्त युवकों को टैम्पू से नीचे उतारा तो एक डर के कारण भाग गया, जबकि दुसरा लड़का पुलिसकर्मीयों ने पकड़ लिया। इसके उपरांत पकड़े गए युवक के पिता को बुलाकर लड़के द्वारा गलती मानने पर उसे उसके पिता को रात को ही सौप दिया।

Panipat News : यमुना में शव मिलने से परिजनों ने हंगामा कर दिया

सुबह दुसरे युवक का यमुना में शव मिलने से परिजनों ने हंगामा कर दिया। सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर ही कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस बारे में डीएसपी समालखा नरेंद्र कुमार का कहना है कि आज एक युवक का शव मिला है। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाए है। ये पूरा क्षेत्र सीसीटीवी निगरानी में है। फुटेज चेक की जाएगी। अगर, पुलिसकर्मियों ने मारपीट की है, तो उनपर कार्रवाई करने में कोई संकोच नहीं किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिवस पर सांसद कार्तिकेय शर्मा बोले- ‘हमें उनसे ताउम्र के लिए प्रेरणा लेनी चहिए’, हरियाणा में व्यवस्था परिवर्तन की मिसाल हैं ‘मनोहरल लाल’