India News (इंडिया न्यूज), Panipat News : प्रदेश सरकार ने समालखा को नगर परिषद बनाने के लिए ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। दावे आपत्तियों के लिए तीस दिन का समय दिया है, इसके बाद सरकार फाइनल नोटिफिकेशन जारी करेगी। पालिका सीमा वृद्धि कराने व  नगर परिषद बनवाने के लिए पिछले चार वर्षो से संघर्षरत  समालखा बचाओ संघर्ष मोर्चा संयोजक कॉमरेड पीपी कपूर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद बनते ही सभी कालोनियों में विकास के द्वार खुलेंगे। Panipat News

Panipat News : संघर्ष मोर्चा ने लगातार चार वर्षो तक लम्बी लड़ाई लड़ी

कपूर ने बताया कि पहले यहाँ ग्राम पंचायत हुआ करती थी। बीस हज़ार की आबादी होने पर  वर्ष 1982 में  समालखा में यहां नगर पालिका का गठन हुआ और वर्ष 1995 में पालिका का सीमा विस्तार हुआ था। पिछले 27 वर्षो में यहाँ सीमा विस्तार न होने से अवैध कालोनी वासी नर्क से बदतर हालात में जीने को मजबूर थे।

न तो ग्राम पंचायत कोई विकास कार्य करवाती थी और न ही यहाँ नगर पालिका कुछ सुनती थी। वोट देने के अधिकार से भी इन क्षेत्रों के वासी व वंचित थे। इसके विरुद्ध संघर्ष मोर्चा ने लगातार चार वर्षो तक लम्बी लड़ाई लड़ी। नगर पालिका को पालिका सीमा विस्तार व सभी अवैध कालोनियों के नक्शे खुद बना कर दिए व समीपवर्ती गांव की ग्राम सभाओं से प्रस्ताव भी पारित करवा कर नगर पालिका को दिये।

तीस दिन के बाद सरकार द्वारा फाइनल गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया जायेगा

आखिरकार 11 जून 2024  को पालिका सीमा का विस्तार करके सरकार ने समीपवर्ती गांव पावटी,पट्टीकल्याणा, किवाना के साथ लगते रकबे को भी पालिका सीमा में शामिल किया । इस कारण यहाँ जनसंख्या 60,000  के करीब हो गई। हरियाणा पालिका एक्ट के नियमानुसार 50,000 की आबादी पर नगर परिषद बनाए जाने का प्रावधान है। अब सरकार ने नगर परिषद गठन का ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी करते हुए जन साधारण से दावे आपत्तियां आमंत्रित की हैं । इसके लिए तीस दिन का समय रखा है। तीस दिन के बाद सरकार द्वारा फाइनल गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया जायेगा। Panipat News

Panipat News : नगर परिषद बनने के ये लाभ होंगे

शहर में दोबारा से वार्ड बंदी होगी व नगर परिषद के लिए चुनाव होंगे । सभी अवैध कालोनियां स्वीकृत होंगी इनमे विकास कार्य होंगें, सफाई कर्मचारियों व स्टाफ की वृद्धि होगी, तीन जे ई,दो पालिका अभियंता , कार्य कारी अधिकारी( ई ओ),डिप्टी म्युनिसिपल कमीशनर (डी एम सी) जैसे उच्च अधिकारी नियुक्त होंगे,विकास कार्यों के लिए अधिक सरकारी ग्रांट आएगी।

नगर परिषद का प्रस्तावित एरिया यहां तक होगा

समालखा व भापरा का समस्त रेवेन्यु एस्टेट,गांव पावटी के रकबा की मयूर विहार,गणेश नगर,चंदन गार्डन कालोनी, सीता राम कालोनी एकस्टेंशन,श्री तारा एंकलेव कालोनी पार्ट वन,पार्ट टू,  नेस्ले रोड़ की महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती, नेस्ले फैक्ट्री, प्रीतम पुरा एकस्टेंशन, शास्त्री कालोनी( चुलकाना रोड़), धर्म एंकलेव, रेलवे लाइन पार  भरत नगर,शिव कालोनी एकस्टेंशन,राजस्थान कालोनी एक्सटेंशन,चोपड़ा कालोनी (नारायणा रोड़), सांसी कालोनी, राजीव कालोनी एकस्टेंशन,नई अनाज मंडी के पीछे बजरंग कालोनी, संगम कालोनी एक्स टेंशन (भापरा)।  Panipat News

क्या कैथल के पोलड गांव को करना होगा पलायन, रातों रात पाकिस्तान से आकर बसे थे यहां जंगल में, स्थानीय विधायक ने दिया खुला समर्थन