India News (इंडिया न्यूज), Panipat News : शहर की एक कॉलोनी में रहने वाले सौतेल बाप पर 11 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। बताया गया है कि आरोपी ने नशे में धुत होकर यह छेड़खानी की है। जब बच्ची चीखने लगी तो उसकी छोटी बहन मौके पर पहुंची तो उसने बच्ची को छोड़ दिया। शाम के समय माँ काम से लौटी तो उससे घटना के बारे में दो दिन बाद पता चला। माँ ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। Panipat News

Panipat News : पापा बड़ी बहन के साथ गंदी हरकत कर रहे थे

माँ ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी की रहने वाली हैं और पानीपत की एक कॉलोनी में रहती है। उसके पति की मौत के करीब एक साल बाद उसकी शादी दूसरी जगह हो गई थी। तब उसकी बेटी कुछ महीने की थी। दूसरी शादी के बाद भी वह तीन बच्चों की माँ बनी, अब दूसरी शादी को भी करीब 10 साल हो गए हैं।

सोमवार 23 जून को वह काम पर गई हुई थी। उसका पति भी काम पर जाता है। उस शाम वह जल्दी घर लौट आया। वीरवार को उसकी छह वर्षीय बेटी ने बताया कि पापा बड़ी बहन के साथ गंदी हरकत कर रहे थे। उसने बड़ी बेटी से बात की तो पता चला कि पिता ने उसके कपड़े उतारे थे और उससे नहलाने की बात कही थी। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही है। Panipat News

गुरुग्राम में महिला मॉक संसद ‘आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय‘ कार्यक्रम आयोजित, ‘आपातकाल’ में महिलाओं की भूमिका पर सीएम सैनी ने कही ये ‘बड़ी’ बात