India News (इंडिया न्यूज), Panipat News : पानीपत की एक कॉलोनी निवासी महिला और उसकी नाबालिग बेटी के साथ एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। आरोप है कि युवक ने 3 बच्चों की मां को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। वह काम पर जाने लगी तो घर में उसकी नाबालिग बेटी के साथ भी दुष्कर्म किया। महिला को जब इस बारे पता चला तो उसने शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Panipat News
Panipat News : शादी का झांसा देकर कई रेप किया
पुलिस को महिला ने बताया कि उसकी 2 बेटियां व 1 बेटा है। उसके घर पर युवक आता था। उसने उसे कहा कि वह उसे किराए के लिए अच्छा घर दिलवा देगा। युवक के लगातार घर आने-जाने के चलते उससे मेल-जोल बढ़ गया। उसने उससे कहा कि वह उससे शादी कर लेगा और उसके बच्चों को भी संभाल लेगा। वह उसकी बातों में आ गई।
युवक ने उससे शादी का झांसा देकर कई रेप किया। युवक ने उसकी गैरमौजूदगी में नाबालिग बेटी से भी दुष्कर्म किया। युवक ने महिला को धमकी दी कि अगर वह इस बारे में किसी को भी कुछ बताएगी तो वह उसे और उसकी बेटी को जान से मार देगा। युवक की धमकी से परेशान होकर उसने शिकायत पुलिस को दी है। Panipat News
हरियाणा रोडवेज बस के आगे एक युवक से अड़ाई फॉर्च्यूनर गाड़ी, हवा में लहराई पिस्तौल, उसके बाद जो हुआ…!!