इंडिया न्यूज़, Haryana News: करनाल जिले के गांधी नगर के रहने वाले 35 वर्ष के अमित ने काछवा रोड स्थित पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी। जिसके बाद अभी तक व्यक्ति का नहर में कोई सुराग नहीं मिला। घटना पर मौजूद लोगो ने पुलिस को सुचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घर वालो की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
दोस्त को दिलाए थे 20 हजार रुपए उधार
पीड़ित घर वालो ने बताया की कुछ दिन पहले अमित ने पाल नगर के रहने वाले कृष्ण कुमार को 20 हजार रुपए उधार दिलवाए थे। अमित पैसे के लिए कृष्ण को फ़ोन करता था। क्योकि कृष्ण को पैसे लिए कई माह हो चुके था। परंतु कृष्ण पैसे को लेकर कोई बात तक करने को तैयार नहीं था। कृष्ण अमित का फोन तक नहीं उठा रहा थ। इसी कारण अमित परेशान रहने लगा था।
अमित की पत्नी ने दी जानकारी
अमित की पत्नी सोनिया ने बताया कि अमित ने कृष्ण को बहुत फोन की परन्तु उसने बंद कर दिया। इसे परेशान अमित रविवार शाम को में और अमित अपने दोस्त सोनू को लेकर कृष्ण के घर गए। लेकिन कृष्ण घर पर नहीं मिला। कृष्ण की पत्नी घर पर थी। उसको पैसे वापिस देने को बोल देना ऐसा कहकर वापिस आ गए।
रास्ते में शराब के नशे में मिला कृष्ण तो की मारपीट
अमित की पत्नी सोनिया और अमित जब कृष्ण के घर जाने लगे तो रस्ते में कृष्ण नशे की हालत में आ रहा था। अमित ने उसे रोक के पैसे की बात की तो उसने अपने दोस्तों के साथ मिल के अमित को मारने लगे थे। अमित की पत्नी ने बचाओ किया तो उसे भी मारने की धमकी देने लगे। कहा कि वह पैसे नहीं देगा, तुझसे जो होता हो वह कर लेना।
पत्नी से हाथ छुड़ा कर लगाई नहर में छलांग
जानकारी के अनुसार,अमित और उसकी पत्नी जब कृष्ण के साथ हुए झगड़े के बाद दोनों घर आ रहे थे। रस्ते में अमित ने काछवा नहर के किनारे बाइक रोकी और नहर में छलांग लगा दी। लोगो से मदत की गुहार लगाई कोई नहीं आया। कुछ समय के अंदर नहर में डुबता चला गया।
पुलिस तलाश में जुटी
पीड़ितों ने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करवाई और अपनी मदत के लिए गुहार लगाई। पुलिस को सुचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जाँच कर रही है। थाना प्रभावी SHO किरण ने बताया कि रातभर नहर में अमित की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। आज गोताखोरों की मदद से नहर में सर्च अभियान चलाया जाएगा। वहीं पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें : पहले ODI के हीरो को कभी रोहित शर्मा ने नही दिया था टीम में मौका….
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !