India News (इंडिया न्यूज), Haryana News : हरियाणा के यमुनानगर जिले के छछरौली कस्बे में एक तरफ पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार भारी बारिश की वजह से सोम और पथराला नदियां उफान पर हैं, वहीं शनिवार-रविवार को हुई बरसात से भी पानी सड़कों और घरों में ठहर गया है, जिससे आम जन जीवन खासा प्रभावित हो रहा है। नदियों का पानी खेतों और गांवों में घुसने लगा है। वहीं करीब 500 एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। कई गांवों में सड़कें दरिया बन गई हैं और लोगों के घरों तक में पानी भर चुका है। Haryana News
Haryana News : जून के महीने में आज तक इतनी अधिक बारिश और नुकसान नहीं देखा
किसानों का कहना है कि जून के महीने में उन्होंने आज तक इतनी अधिक बारिश और नुकसान नहीं देखा। सोम और पथराला नदी के पानी ने धान की रोपाई की संभावनाओं को भी प्रभावित किया है। वहीं दूसरी ओर, बारिश का पानी सड़क पर इस कदर भर चुका है कि भारी वाहन तक गुजरने में असमर्थ हो गए हैं। वाहन चालक अपनी जान जोखिम में डालकर पानी से भरी सड़कों को पार कर रहे हैं।
आवश्यकता से ज्यादा बरसात होना किसानों के लिए किसी तबाही से कम नहीं
उन्होंने कहा कि समय से पहले मानसून का आना और आवश्यकता से ज्यादा बरसात होना किसानों के लिए किसी तबाही से कम नहीं है। ज्यादा पानी की वजह से गन्ने की फसल को भी नुकसान हो रहा है। किसानों ने कहा यह कोई नई समस्या नहीं है, हर साल यही हाल होता है, हर साल फसलें डूबती हैं, लेकिन प्रशासन के लिए यह केवल आंकड़े बनकर रह जाते हैं। अफसरों की योजनाएं कागजों से आगे नहीं बढ़ पातीं। Haryana News