India News (इंडिया न्यूज), President Draupadi Murmu Hisar Visit : हिसार विश्वविद्यालय में 10 मार्च को दीक्षांत समारोह हो रहा है, जिसमें भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्यातिथि होंगी। राष्ट्रपति के आगमान पर हिसार के जीजेयू में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को खाने में कैर सांगरी की सब्जी, कढी चूरमा और हलवा परोसी जाएगा।

President Draupadi Murmu Hisar Visit : फाल्गुन माह के अनूकूल पारंपरिक हरियाणवी व राजस्थानी व्यजनों का चयन

जी हां, छात्र-छात्राओं के डिग्री वितिरण के बाद उन्हें हिसार फैकल्टी हाऊस में भोज करवाया जाएगा। राष्ट्रपति के भोजन के लिए कमेटी का गठन किया गया है। उनके भोजन के लिए फाल्गुन माह के अनूकूल पारंपरिक हरियाणवी व राजस्थानी व्यजनों का चयन किया गया है। उनके लंच में कैर सांगरीकी सब्जी, कढी चूरमा, मिस्सी रोटी, पंचरतनी दाल, दालबाटी चूरमा, मक्खन छाछ, कचरी, हरे छोले, लाल मिर्च आदि की चटनी दी जाएगी और मीठे में हरियाणवी ढंग से बना देसी घी का हलवा होगा।

हरियाणा में पहली बार केवल महिलाओं के लिए होगा रक्तदान शिविर का आयोजन, शिविर को लेकर मंत्री आरती सिंह राव ने कही बड़ी बात

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने लिया जायजा

गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार (गुजविप्रौवि) के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने दस मार्च को विश्वविद्यालय में होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। विश्वविद्यालय के चौधरी रणबीर सिंह सभागार में एकेडमिक प्रोसेशन की प्रथम रिहर्सल का आयोजन भी किया गया। विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी आभासीय मेहमान बने तथा प्रोसेशन की प्रक्रिया से संबंधित औपचारिकताओं के बारे में जानकारियां दी गई। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि विश्वविद्यालय के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हो रही हैं।

जीजेयू परिसर को 10 मार्च को व्हीकल फ्री डे

विवि प्रशासन का कहना है कि जीजेयू परिसर को 10 मार्च को व्हीकल फ्री डे किया गया है। इसके लिए डिग्री धारकों को ईमेल भी भेजे गए हैं। समारोह को लेकर सुरक्षा बढ़ाई गई दीक्षांत समारोह को लेकर विवि ने अपने स्तर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी है, वहीं जिला प्रशासन की तरफ से भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

विवि में आने वाले सभी विद्यार्थियों के आई कार्ड जांचे जा रहे हैं। विद्यार्थियों की 9 मार्च को फाइनल रिहर्सल करवाई जाएगी। इस दौरान डिग्री लेने वाले विद्यार्थियों को पटके और आई कार्ड दिए जाएंगे। जो विद्यार्थी रिहर्सल में भाग नहीं लेंगे, उन्हें समारोह में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।

CM सैनी ने युवाओं को दी बड़ी खुशखबरी, अब पढ़ाई के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर, प्रदेश में ही बनने जा रहे संस्थान