India News (इंडिया न्यूज), Professional Meet On BJP 11 Years Achievements : भाजपा की 11 साल की उपलब्धियों को लेकर प्रोफेशनल मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने की। मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। इस मौके पर प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, बल्लभगढ़ के प्रभारी कमल यादव, मेयर राजरानी मल्होत्रा, बोधराज सीकरी, मनीष यादव, अनुराग बख्शी, शैलेन्द्र पाण्डेय, प्रवक्ता यशपाल बतरा, हरविन्द्र कोहली उपास्थित रहे।

Professional Meet On BJP 11 Years Achievements : आम जन से लेकर प्रोफशनल वर्ग तक पहुंचाना भाजपा का उद्देश्य

कार्यालय में मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को लेकर प्रदर्शनी भी लगाई गई। मुख्य अतिथि डा. अर्चना गुप्ता ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कहा प्रदर्शनी में 11 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जीवंत गाथा है। मुख्य वक्ता डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रोफेशनल वर्ग की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका है। प्रोफेशनल वर्ग को जोड़ना भाजपा की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की दिशा में तेज़ी से बढ़ती राष्ट्र यात्रा को आम जन से लेकर प्रोफशनल वर्ग तक पहुंचाना भाजपा का उद्देश्य है। Professional Meet On BJP 11 Years Achievements

कार्यक्रम में प्रोफेशनल्स व उद्योग जगत से जुड़े लोगों ने भाग लिया

पीएम मोदी ने 11 वर्षों में देश को आत्मनिर्भर भारत में बदलने का कार्य किया है। डा. गुप्ता ने कहा कि 2014 के पहले और 2025 के भारत में जमीन आसमान का अंतर है। अब सरकार की योजनाएं धरातल पर दिखाई देती है। डिजिटल इंडिया, इंफ्रास्ट्रक्चर, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता जैसे ऐतिहासिक कदम 11 वर्षों में उठाए गए हैं।  मोदी सरकार ने नारी गरिमा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को मजबूती दी है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में  प्रोफेशनल्स, व्यापारी, एडवोकेट, सीए, एनजीओ, पर्यावरण व उद्योग जगत से जुड़े लोगों ने भाग लिया। Professional Meet On BJP 11 Years Achievements

मोदी सरकार ने 11 वर्षों पूरे होने पर डॉ. अर्चना गुप्ता बोलीं – पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी, तुष्टिकरण की राजनीति को परफार्मेंस की राजनीति में बदला