India News (इंडिया न्यूज), Kurukshetra PWD Workers Protest : हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन से जुड़े सैकड़ों कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर ने कुरुक्षेत्र के सेक्टर 3 में स्थित मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया और धरना शुरू कर दिया। इस प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई और जगह-जगह नाकेबंदी की गई।

फर्नीचर की आड़ में शराब तस्करी, 262 पेटी बरामद, आरोपी को ऐसे किया कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार

Kurukshetra PWD Workers Protest : सीएम आवास पर जमकर नारेबाजी

प्रदर्शन का नेतृत्व राज्य अध्यक्ष सतपाल वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष कुलवंत शर्मा, जिला प्रधान अशोक यादव और ब्लॉक प्रधान रामरतन शर्मा ने किया। सैकड़ों कर्मचारी पहले पिपली सेक्टर 2 स्थित ताऊ देवी लाल पार्क में एकत्रित हुए, जहां बैठक के बाद रोष मार्च निकालते हुए सेक्टर 3 स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे।

यमुनानगर में भाई-बहन के साथ दर्दनाक सड़क हादसा, भाई की मौके पर मौत बहन गंभीर रूप से घायल

कर्मचारियों का अल्टीमेटम- मांगें नहीं मानीं तो होगा बड़ा आंदोलन

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लेती तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। वहीं, प्रदर्शन के चलते प्रशासन और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

हिमानी के हत्यारे से क्राइम सीन करवाया गया रीक्रिएट, आरोपी को मृतका के घर लेकर पहुंची पुलिस, वीडियो आया सामने