India News (इंडिया न्यूज),Haryana Weather News Today: हरियाणा में अब गर्मी ने दस्तक दे दी है। वहीँ प्रदेश में अब दिन भर धूप खिली रहती है साथ ही रात में हल्की सी ठंड महसूस अब भी होती है। प्रदेश में मार्च की शुरुआत से ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई है जिसके कारण गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। वहीँ अब प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिली रहा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि 12 मार्च से 14 मार्च तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से होगा, जिसके असर से आज सुबह से ही आसमान में बादल छाने की संभावना है।
- तापमान में तेजी से बढ़ोतरी
- हल्की बारिश होने की संभावना
तापमान में तेजी से बढ़ोतरी
हरियाणा में अब सुबह सुबह ही तेज धूप खिलने लगी है। प्रदेश के तापमान में अब तेज उछाल देखने को मिलने वाला है। अगर बात करें महेंद्रगढ़ की तो महेंद्रगढ़ इस समय सबसे गर्म है। वहीँ प्रदेश में कई दिनों से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। हरियाणा के 9 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच चूका है। वहीँ महेंद्रगढ़ में पारा 33.7 डिग्री तक पहुंच गया। केवल इतना ही नहीं ये धूप इतनी तेज है की लोगों को अंदाजा होने लगा है कि आने वाले दिनों में प्रदेश में गर्मी से बुरा हाल होने वाला है।
हल्की बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में 11 और 12 मार्च को एक बार फिर तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीँ मौसम विभाग का ये भी कहना है कि इन दिनों हरियाणा के तापमान में उतार चढ़ाव बना रहेगा। वहीँ 13 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव रहेगा, जिससे कुछ इलाकों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की भी संभावना है।